जनसुविधाओं के विस्तार और स्मार्ट सिटी निर्माण पर फोकस, मंत्री कपिल देव की अहम बैठक

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, पालिका अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से रामपुरी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी समस्या के स्थायी समाधान हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मंत्री कपिल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशानुसार मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए शहर में बेहतर सड़क, स्वच्छता, जलनिकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य स्मार्ट सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गुरुवार को होने वाली बालाजी शोभायात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बैठक में चर्चा की। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में मंत्री ने कहा कि मुज़फ्फरनगर को एक विकसित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर धरातल पर उतारें। उन्होंने आगे कहा कि रामपुरी की जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान, शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार, सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं स्मार्ट सुविधाओं का विस्तार इन सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन एवं विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मुज़फ्फरनगर को एक आदर्श स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अप्रैल माह में संचालित होने वाले “संचारी रोग नियंत्रण अभियान” का विधिवत शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जन जागरूकता हेतु रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में

भव्य ‘पारिवारिक सभा’ में नई कार्यकारिणी की घोषणा, नव-युगल को मिला आशीर्वाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एक गरिमामयी ‘पारिवारिक सभा’ के आयोजन में संस्था की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। कार्यक्रम शुभारंभ वंदे मातरम् सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई, शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन हेतु आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन

आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने दिया अपने पद से इस्तीफा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यूपी कैडर 2022 बैच के आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही ने नौकरी से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। रिंकू सिंह बीते दिनों उस समय चर्चा में आए थे, जब शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए वकीलों के सामने उठक-बैठक लगाई थी। इस घटना के बाद से रिंकू सिंह को जुलाई 2025 से राजस्व परिषद

पार्षदों ने किया मांस, मछली, अंडा बेचने वाले होटलों को शहर से बाहर करने का विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मीट, मछली, अंडों के होटल में पके खाने की वस्तुओं पर नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक में रोक लगाए जाने की खबर पर पार्षदों ने मेयर किरण जैसल से भेंटवार्ता कर प्रस्ताव पर रोक लगाए जाने की मांग की और पत्र सौंपा। त्रिमूर्ति नगर वार्ड 40 के पार्षद अहसान अंसारी ने कहा

आज शुरू होगा बच्चन सिंह कॉलोनी में अखंड रामायण पाठ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जय मां चामुण्डा ज्यातिष अनुसंधान केंद्र बच्चन सिंह कॉलोनी निवासी पं. राजीव पाराशर के सान्निध्य में बुधवार एक अप्रैल से श्री हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में हनुमत पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ बुधवार को १० बजे से आरंभ हो जाएगा, जो गुरुवार 2 अप्रैल

सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी का वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्याम लाल बंसल अध्यक्ष, अनिल सोबती प्रबन्धक, डॉ उमेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजन सिंघल उपप्रबंधक, कुलभूषण बजाज उपाध्यक्ष, डॉ विजय टंडन पूर्व अध्यक्ष, आदर्श गोयल मुख्य अतिथि, श्री रूपेंद्र सैनी जी ,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal