आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यूपी कैडर 2022 बैच के आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही ने नौकरी से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। रिंकू सिंह बीते दिनों उस समय चर्चा में आए थे, जब शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए वकीलों के सामने उठक-बैठक लगाई थी। इस घटना के बाद से रिंकू सिंह को जुलाई 2025 से राजस्व परिषद में अटैच कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 20 मई 1982 को रिंकू सिंह राही का जन्म हुआ। रिंकू के पिता एक छोटी सी आटा चक्की चलाते थे। घर की हालत बहुत साधारण थी। प्राथमिक पढ़ाई सरकारी स्कूल से की। रिंकू सिंह ने 12वीं अच्छे नंबर से पास की थी, जिसके चलते उन्हें स्कॉलरशिप मिली थी। टाटा इंस्टीट्यूट से बीटेक किया। रिंकू सिंह राही दलित समुदाय से आते हैं। 2004 में रिंकू सिंह राही ने यूपीपीसीएस की परीक्षा पास की। इसके बाद 2008 में उन्हें जिला समाज कल्याण अधिकारी बनाया गया। नौकरी के साथ वह यूपीएससी की तैयारी करते रहे। 2021 में यूपीएससी परीक्षा पास की। रिंकू की 683वीं रैंक आई थी। 2022 बैंच के रिंकू सिंह अफसर बने। दिव्यांग कोटे से इस मुकाम तक पहुंचे।
बता दें, वर्ष 2009 में मुजफ्फरनगर जिले में समाज कल्याण अधिकारी रहने के दौरान उन्होंने 100 करोड़ रुपये के स्कॉलरशिप घोटाले का भंडाफोड़ किया। फर्जी खातों में चेक जमा करके पैसा निकाला जा रहा था। नगर के आर्य समाज रोड स्थित पुराने प्लैनिंग ऑफिस मैदान में एक दिन सुबह बैडमिंटन खेलते समय दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस हमले में उनको सात गोलियां लगीं। चेहरा बिगड़ गया, कान खराब हो गया और एक आंख की रोशनी चली गई थी। मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में एक महीने तक उनका इलाज चला था। कई सर्जरी के बाद वह जिंदा बच गए थे। इस हमले में चार आरोपियों को 10-10 साल की सजा हुई थी, लेकिन बाकी बच गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal