भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान के बारे में सूचना मांगी जिस पर संपदा विभाग में गलत सूचना देते हुए उस पर किसी का भी कब्जा नहीं दर्शाया ।सही जबाब न मिलने पर आरटीआई एक्टिविस्ट ने प्रथम अपील की तो संपदा विभाग को सही जानकारी देने के आदेश दिए गए। जिस पर आनन -फानन में उक्त कामन एरिया को बल पूर्वक खाली कराया । लेकिन अवैध कब्जाधारी की हठधर्मिता के चलते उस संपत्ति पर पुन: 4 घंटे के भीतर फिर से कब्जे की हिमाकत कर दी। जिस पर नगर प्रशासक ने नाराजगी प्रकट करते हुए अधीनस्थों को सख्त आदेश दे कर उक्त संपति से दरवाजा ही निकाल दिया ताकि दोबारा कब्जा न हो सके और अवैध कब्जाधारी को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया तो कब्जाधारी करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। मजे की बात तो यह है कि जिस व्यक्ति द्वारा उक्त संपत्ति पर अवैध कब्जा किया हुआ था उसके नाम भेल के संपदा विभाग से मार्केट मे कोई भी दुकान आवंटित नहीं है । यह जानकारी संपदा विभाग ने सूचना के अधिकार में दी है। वहीं सूचना के अधिकार में संपदा विभाग ने दुकान नंबर 16 के विषय में गलत जानकारी दी जिसमें सब्जी की दुकान संचालित हो रही थी। लेकिन उसमें कुछ अन्य सामान रखा मिला । उस दुकान के बारे में भी आरटीआई एक्टिविस्ट ने सूचना मांगी थी। दुकान न 16 उप किराएदारी पर है या नही ? जिस पर संपदा विभाग ने जानकारी न होना बताया । जबकि उक्त सब्जी के लिए आवंटित दुकान भी भेल स्थित मार्केट मे कामन एरिया पर अवैध कब्जा करने वाले व्यक्ति के चंगुल में फंसी हुई बताई गई । जबकि इस बात की जानकारी संपदा विभाग के लगभग सभी अधिकारियों को है । उसके बावजूद भी सूचना के अधिकार में गलत जानकारी दी जा रही है।

लापरवाही: निदेशालय से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका में अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाने को लेकर अनुपस्थिति पर निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की

महापौर किरण जैसल ने किया त्रिमूर्ति नगर चौराहे एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड संख्या 44 त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर कराए गए त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण कार्य तथा त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम

किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा-चौधरी ऋषिपाल अंबावता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान ही देश का असली राजा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा

जान से मारने की नीयत से गाली चलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 जून को

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप भी लगाया। यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व प्रदेश महासचिव दिव्यांग अग्रवाल ने कहा कि

श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ से यात्री को खोया बैग वापस मिला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ और डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते ऑटो में छूटा यात्री का बैग वापस मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया। बैग में उनका कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal