मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रामनगर में गलियों का पुनर्निर्माण होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्षदों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाले समस्याओं का तत्काल समाधान करायाजा रहा है। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि सरकार विकास के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार द्वारा संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। पार्षद आशी शर्मा ने मेयर किरण जैसल व मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक का आभार व्यक्त किया और कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान कर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर बिन्नी पंडित, मेहताबलाल दत्ता, राजकुमार एडवोकेट, शैलेंद्र दत्ता, गुलशन शर्मा, अभय शर्मा, हन्नी चौहान, धीरज पंडित, कृष्णा पंडित, राधे पंडित, हेमलता मुदगल, कामिनी शर्मा, राजिंदर कौर, सुमन चौहान, श्रद्धा शर्मा, सनी कुमार, कार्तिक वाधवा, गुलशन शर्मा आदि मौजूद रहे।

लापरवाही: निदेशालय से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका में अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाने को लेकर अनुपस्थिति पर निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की

महापौर किरण जैसल ने किया त्रिमूर्ति नगर चौराहे एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड संख्या 44 त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर कराए गए त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण कार्य तथा त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम

किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा-चौधरी ऋषिपाल अंबावता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान ही देश का असली राजा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा

जान से मारने की नीयत से गाली चलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 जून को

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप भी लगाया। यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व प्रदेश महासचिव दिव्यांग अग्रवाल ने कहा कि

श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ से यात्री को खोया बैग वापस मिला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ और डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते ऑटो में छूटा यात्री का बैग वापस मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया। बैग में उनका कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal