ग्रेन चैंबर क्रिकेट अकादमी के छात्र मनस्वी सिंह ने किया नाम रोशन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर क्रिकेट अकादमी टीम के होनहार भूतपूर्व छात्र मनस्वी सिंह का चयन रामपुर में होने वाली 30 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलने वाली में रामपुर सुपर क्रिकेट लीग में चयन हुआ है, जो “उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ” द्वारा आयोजित की जा रही है। यह लीग, मंडलीय-स्तरीय उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच है, जिसमें इस वर्ष आठ टीमें भाग ले रही हैं। इसमें कुछ बड़े खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। मनस्वी सिंह को रामपुर टाइटन्स टीम की ओर से खेलने का गौरव प्राप्त हुआ है। मनस्वी विगत वर्षों से एमएस क्रिकेट क्लब एवं विद्यालय की क्रिकेट टीम का सक्रिय सदस्य रहा हैं।
इस अवसर पर ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आज़ाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी एवं विद्यालय क्रिकेट टीम के निदेशक मयंक शर्मा ने संयुक्त रूप से मनस्वी सिंह को हार्दिक बधाई दी|
क्रिकेट टीम के निदेशक मयंक शर्मा ने बताया कि मनस्वी की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए, बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उसने यह सिद्ध किया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो सफलता अवश्य मिलती है। विद्यालय परिवार मनस्वी सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वह आगामी लीग में अपने प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“हरि अनंत हरि कथा अनंता” ………

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच सोमवार को श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्रीराम कथा के 8वे दिन आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों क़े साथ भरत चरित्र व दशरथ मरण का का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। व्यास पीठ से आचर्य जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम अनंत है

रुड़की रोड पर गरजा एमडीए का महाबली, 40 बीघा भूमि का अवैध निर्माण ध्वस्त

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-4 में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल की प्रेरणा एवं उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को अवैध निर्माण/प्लाटिंग अमित मान, रुडकी रोड से पानीपत जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के पास 3000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग, अवैध कालोनाईजर नरेश बंसल उर्फ बन्टी, भूषण

5 अप्रैल तक कराएं कीटनाशी रजिस्ट्रेशन, अन्यथा पड़ेगा भारी: कृषि रक्षा अधिकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने जनपद के समस्त कीटनाशी विक्रेताओं से कहा है कि अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) उत्तर प्रदेश, लखनऊ की अध्यक्षता में ऑन लाईन मीटिंग में निर्देशित किया है कि सभी कीटनाशी रसायन विक्रेताओं को IPMS PORTL (एकीकृत कीटनाशी प्रबन्धन प्रणाली) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है,

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूरे साल की मेहनत का परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। टॉपर छात्रों को आगन्तुक अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान पर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल,

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत गिरफ्तार, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, थाने पर धरना

मुजफ्फरनगर/भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में किसानों की हुंकार के बीच भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत की गिरफ्तारी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सियासी पारा गरमा दिया है। जैसे ही टिकैत की गिरफ्तारी की खबर मुजफ्फरनगर जनपद में पहुँची, भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरने के साथ आक्रोशित होकर थानों पर धरना

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी में श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चौड़ी गली नई मंडी मुजफ्फरनगर में सोमवार को 1008 श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से नई मंडी के विभिन्न मार्गो से निकली। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष अमित जैन एडवोकेट व मंत्री अशोक जैन ने बताया कि 1008 श्री महावीर भगवान की शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष की भांति इस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal