मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच सोमवार को श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्रीराम कथा के 8वे दिन आचार्य श्री शांतनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों क़े साथ भरत चरित्र व दशरथ मरण का का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। व्यास पीठ से आचर्य जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम अनंत है और उनकी कथा सुनने वाले कथा, गाने वाले व कहने वाले भी आनंद थे। “हरी अनंत हरी कथा अनंता” उन्होंने कहा प्रभु श्री राम का स्मरण उन पर विश्वास रखते हुए सदैव करते रहना चाहिए, इससे प्रभु श्रीराम आपकी हर समस्या हर दिक्कत को दूर करेंगे।
आज की कथा में मुख्य रूप से उद्यमी निरंकार स्वरूप, उद्यमी भीमसेन कंसल, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सपा नेता राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे मंदिर परिवार से हरिशंकर तायल, कुलदीप कुमार, सुनील तायल, नितिन संगल, अमन गोयल, उदित गर्ग, विशाल गोयल, रजत गोयल, रजत राठी, विकास गोयल, विभोर तायल, शिवम तायल अमित जिंदल आदि सेवादारो अपनी सेवाएं दी।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





