निजी अस्पतालों में दूसरे दिन भी जारी रही छापेमारी, एक को नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में दूसरे दिन भी संयुक्त टीम द्वारा निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण जारी रहा। निरीक्षण टीम में डॉ. अशोक कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अजय कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा स्टेनोग्राफर दीपक कुमार उपस्थित रहे। टीम ने अपना हॉस्पिटल मदीना चौक का निरीक्षण किया, जहां पंजीकृत चिकित्सक मौके पर उपस्थित मिले, किन्तु अभिलेखों में कमी पाए जाने के कारण अस्पताल को नोटिस जारी किया।
इसके पश्चात टीम ने सोफिया सेंटर मदीना चौक का निरीक्षण किया, जहां संस्थान आयुर्वेदिक पद्धति में पंजीकृत पाया गया, लेकिन निरीक्षण के दौरान कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। इसके बाद मलिक मेडिकल का निरीक्षण किया गया, जहां यह अस्पताल भी आयुर्वेदिक पद्धति में पंजीकृत पाया गया तथा आयुर्वेदिक चिकित्सक मौके पर उपस्थित मिले, किन्तु कोई भी भर्ती मरीज नहीं पाया गया। अगले क्रम में अलीना हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जहां संस्थान आयुर्वेदिक पद्धति में पंजीकृत पाया गया और आयुर्वेदिक चिकित्सक उपस्थित मिले, लेकिन कोई भी मरीज भर्ती नहीं मिला। अंत में विश्वास हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जहां अस्पताल विधिवत पंजीकृत पाया गया, किन्तु निरीक्षण के समय कोई भी मरीज उपस्थित नहीं मिला।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने निर्देशित किया कि सभी निजी चिकित्सालय अपने अभिलेख पूर्ण एवं अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal