कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शिक्षकों ने स्वागत कर सौंपा ज्ञापन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन जनपद हरिद्वार के पदाधिकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का अभिनंदन करते हुए उन्हें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों से जुड़े अहम मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार एवं महामंत्री दर्शन सिंह पंवार के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन वर्तमान में वे कई व्यावहारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं।
इस ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संगठन का कहना है कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त शिक्षकों को नई पेंशन योजना के अंतर्गत रखा गया है, जो बाजार आधारित होने के कारण सुरक्षित नहीं है। ऐसे में शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाना आवश्यक है। इसके अलावा अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने की मांग की गई। संगठन के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन नियमों के अनुसार हुई थी, इसलिए बाद में लागू की गई TET अनिवार्यता उन पर लागू करना न्यायसंगत नहीं है। ज्ञापन में यह भी मांग उठाई गई कि माता-पिता के निधन पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 15 दिन का विशेष शोक अवकाश प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें। संगठन ने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों की इन जायज मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
इस दौरान संरक्षक घनश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, दर्शन सिंह पंवार, डॉ. शिवा अग्रवाल, रवि कुमार गोस्वामी, शरद भारद्वाज, विनेश चौहान, अजय चौहान, तेज प्रकाश, चंद्रकांत बिष्ट, सुनील नेगी, अजय कुमार, नितिन कुमार, हेमचंद जोशी, विपिन सचान, राजेश रौथान, राजीव चौहान, भारत मोहन गौड़, संजीव कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय

श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर में पंकज मलिक ने की जरूरतमंदों की सेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे

फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स, श्री राम कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर किया कॉलेज का नाम रोशन

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज की फ़ैकल्टी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर में महामहिम राज्यपाल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह (2025-2026) से पूर्व 29 एवं 30 जुलाई को आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रमों के अंतर्गत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : मंत्री कपिल देव

ग्रेटर नोएडा (रिपोर्टर)। जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव

सफाई कर्मियों ने किया ईओ दफ्तर पर प्रदर्शन, हड़ताल की दी चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्स चालकों से जुड़े विवाद ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ईओ पवन कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में

लायन्स क्लब रानीपुर ने किया चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंटस को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायन्स क्लब रानीपुर की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर डा.मोहित चौहान, डा.रविकांत शर्मा, डा.तनु गुप्ता, डा.एसके सुमन, डा.अशोक कुमार एवं डा.आशीष वशिष्ठ तथा सीए विनायक मित्तल और सीए इशिका गुप्ता को उनके उत्कृष्ट व्यावसायिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लायन्स

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal