जनपद में 1200 वोटों के आधार पर होगा मतदान बूथों का पुनर्गठन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला पंचायत सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ बैठक कर एसआईआर के बाद विधानसभा चुनावों के मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की संख्या को संतुलित करने के लिए पुनर्गठन का कार्य किया जा रहा है।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 24 से 28 जून तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण तथा नए मतदेय स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन किया जा चुका है। 29 जून से एक जुलाई तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदेय स्थलों की प्रारूप सूची चार जुलाई को प्रकाशित की जाएगी और उसी दिन मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि वे अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकें। प्राप्त सुझावों के निस्तारण के बाद 18 जुलाई तक अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद प्रस्ताव आयोग की स्वीकृति के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्धारित भेजा जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं के मानक को ध्यान में रखते हुए पुनर्गठन किया जाएगा। वहीं भविष्य में मतदाता संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए एक बूथ पर लगभग 1000 से 1050 मतदाता रखने का प्रयास किया जाएगा। यदि एक ही भवन में स्थित दो मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या कम है और उन्हें मिलाने पर संख्या निर्धारित सीमा के भीतर रहती है, तो ऐसे बूथों का विलय किया जा सकता है। उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के नाम, भवन और अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन करने तथा आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को भी मतदेय स्थलों का पुनः सत्यापन कर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, सदर एवं जानसठ के उप जिलाधिकारी, संबंधित तहसीलदार, निर्वाचन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

जैन कन्या इण्टर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal