श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर में पंकज मलिक ने की जरूरतमंदों की सेवा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे गरीब, असहाय एवं कुष्ठ रोगियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।
विधायक पंकज मलिक ने आश्रम में दूध के पैकेट, आम, केले, ब्रेड सहित विभिन्न फलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे अवसर हमें मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति को देखते हुए विधायक पंकज मलिक ने उनके निर्माण एवं मरम्मत के लिए अपनी ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उनके इस मानवीय कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति संवेदनशील सोच का परिचायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी राम सिंह गुर्जर, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, कपिल मलिक,धर्मेंद्र नीटू, आमिर कासिम त्यागी जिलापंचायत सदस्य,गोल्डी अहलावत,शमशेर मलिक, वसीम ठाकुर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देने का संकल्प लिया।
अंत में विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया है, ताकि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।

न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गांधी जयंती पर निकाली तिरंगा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री की जंयती पर जनपद न्यायालयों में कार्यरत कर्मचारियो ने उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष लम्बित चली आ रही अपनी विभिन्न मांगों व समस्याओं के ध्यानाकर्षण हेतु जिला न्यायालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश

गांधी घूमे कालेज में, दुहराया खुद भी रहो साफ और समाज को भी रखो साफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गांधी की वेशभूषा में घूमता छात्र और उसके पीछे स्वच्छता का नारा लगाते उसके साथी। जोश व खरोस से लबरेज इन छात्रों ने गांधी जयंती के मौके पर श्री राम कॉलेज में गुरुवार को जो संदेश दिया उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई देगी। वहीं दूसरी ओर कुछ छात्रों का समूह नुक्कड़ नाटक

किसानों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए निकाली यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान ‘किसान अधिकार यात्रा’ की शुरूआत आज मुजफ्फरनगर जनपद के शुक्रताल से की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजीव आर्य के नेतृत्व में आज धर्मस्थली शुक्रताल से किसान

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन मृत्यु से मुक्ति के लिए सत्कर्म का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद वेंकट हॉल में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ धार्मिक वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संसार के सभी जीव काल रूपी सर्प के मुख में हैं। मृत्यु

नारी ही नवयुग की आधारशिला : राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र, मुजफ्फरनगर द्वारा दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में ‘नारी–नवयुग की आधारशिला’ विषय पर विशेष महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बी.के. चक्रधारी दीदी, दिल्ली जोन इंचार्ज एवं निदेशिका, बाल्टिक प्रदेश, राशिया तथा राष्ट्रीय

जैन कन्या इण्टर कॉलेज में गांधी एवं शास्त्री जयंती समारोह हर्षोल्लास से मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन कन्या इण्टर कॉलेज, नई मण्डी में *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती* के अवसर पर गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अनावरण के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या किरण देवी द्वारा गांधी जी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal