डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा हैं : मंत्री कपिल देव

Share :

ग्रेटर नोएडा (रिपोर्टर)। जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सहभागिता करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और अखंड भारत के संकल्प का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके आदर्श आज भी देश की युवा पीढ़ी और प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा एवं जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक ही नहीं थे, बल्कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित, सांस्कृतिक चेतना और जनसेवा की नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का संकल्प लें तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महामंत्री धर्मेन्द्र भाटी, संयोजक वीरेंद्र सिंह भाटी, अशोक शर्मा, चेयरपर्सन गीता पंडित आदि गणमान्य मौजूद रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उपस्थित युवाओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों एवं उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति, संगठनात्मक ऊर्जा एवं जनसेवा के संकल्प से ओत-प्रोत रहा।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई