डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डीएस पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से 8वीं तथा कक्षा 9वी एवं 11वीं के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर बार की तरह इस बार भी वार्षिक परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित करते हुए सफलता के नए आयाम गढ़े।


विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय में उत्साह, खुशी तथा गर्व का माहौल रहा। विद्यालय द्वारा आयोजित एनुअल रिजल्ट डे के अवसर पर अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए सभी विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ अपने अभिभावकों सहित विद्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों की सफलता पर उनको बधाई देने के लिए तथा उनके उत्साह वर्धन के लिए आज विद्यालय में विशेष साज सज्जा सजा की गई।

विद्यालय में एनुअल रिजल्ट डे को एक उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने अभिभावकों के साथ कक्षा अध्यापकों से अपने प्रगति परिणाम प्राप्त करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय में आयोजित एनुअल रिजल्ट डे के अवसर पर विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए एवं विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय मैनेजमेंट द्वारा सभी कक्षाओं के सर्वश्रेष्ठ 20 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में एनुअल रिजल्ट डे के अवसर पर आज विद्यालय मैनेजमेंट द्वारा अपनी अपनी कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 200 से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। छात्रवृत्ति प्रकार सभी होनहारों के चेहरे खुशी से चहक उठे। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इस सम्मान के लिए विद्यालय मैनेजमेंट को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धूमधाम से मनेगा श्री गणेश जन्मोत्सव, भरतिया कॉलोनी में सज रहा गणपति दरबार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मन्दिर परिवार द्वारा इस वर्ष भी श्री गणेश जन्मोत्सव को बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मन्दिर परिवार समिति के संरक्षक भीमसेन कंसल ने इस पावन महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सनातन धर्म में

खेल मैदान पर श्री राम कॉलेज बना ओवरऑल *विजेता*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्थानीय चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में दो दिवसीय मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का समापन आज बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ पुरुष वर्ग में छः महाविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया, प्रदर्शन के आधार पर चार महाविद्यालय की टीम अंतिम लीग मैच खेलने पहुंची, जिसमें

पीआर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद (उदय शाखा) द्वारा शनिवार 12 सितंबर को पी.आर. पब्लिक स्कूल, गांधी कॉलोनी, मुजफ्फरनगर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान के दो विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विद्यालय के लगभग 150 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। नेत्र परीक्षण

श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ द्वारा पहली बार भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 16 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना को जगाने के लिए ‘श्यामा-श्याम जी की सखियाँ’ संस्था द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन किया जा रहा है। नगर की श्रद्धालु महिलाओं की ओर से पहली बार आयोजित होने जा रही इस श्रीमद्भागवत कथा को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह है। संस्था से जुड़ीं नीलू अग्रवाल

जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नैशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड ने नैनीताल जनपद के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जनपद हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह सहित

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal