जिले में आठ निजी चिकित्सालयों पर मारा छापा, अनियमितताओं पर जारी किए नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌। स्वास्थ्य विभाग की टीम में रविवार को जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर निजी चिकित्सालयों के संचालन, पंजीकरण एवं अभिलेखों की जांच हेतु छापा मारा अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक संयुक्त टीम, जिसका नेतृत्व प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने किया। टीम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, स्टेनो दीपक कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे। संयुक्त टीम द्वारा जनपद में कुल 08 निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, पंजीकरण, अभिलेखों एवं मरीजों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण क्रम में न्यू लाइफ मेडिकेयर रुड़की रोड का निरीक्षण किया, जहां उपस्थित स्टाफ द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र आयुर्वेदिक पद्धति में पंजीकृत है। मौके पर कोई भर्ती मरीज नहीं मिला। अभिलेखों की समीक्षा के उपरांत चिकित्सालय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। वहीं आस्था हॉस्पिटल रुड़की रोड का निरीक्षण किया, जो रविवार होने के कारण बंद मिला। इसके पश्चात मलिक हॉस्पिटल रुड़की रोड का निरीक्षण किया, जहां मुख्य द्वार बंद पाया गया, जबकि अभिलेखों में पंजीकरण दर्शाया गया था। इस संबंध में प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया।
लोकप्रिय हॉस्पिटल रुड़की रोड में निरीक्षण के दौरान रविवार होने के कारण ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं बंद पाई गईं तथा कोई मरीज उपस्थित नहीं मिला। एम. चरक हॉस्पिटल रुड़की रोड का निरीक्षण किया, जहां तीन मरीज भर्ती पाए गए एवं चिकित्सक मौके पर उपस्थित थे। साफ-सफाई एवं अभिलेखों में आंशिक कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इसके उपरांत इंडियन हॉस्पिटल रुड़की रोड का निरीक्षण किया, जहां पंजीकृत चिकित्सक मौके पर उपस्थित पाए, किन्तु अभिलेख अपूर्ण होने के कारण नोटिस जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में गैलेक्सी हॉस्पिटल रुड़की रोड का निरीक्षण किया, जहां चिकित्सक उपस्थित थे, अभिलेख अद्यतन न होने पर नोटिस जारी किया।
तत्पश्चात डिवाइन हॉस्पिटल, रुड़की रोड का निरीक्षण किया गया, जहां चिकित्सक उपस्थित पाए गए, किन्तु अभिलेखों में कमी के चलते नोटिस जारी किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा सभी चिकित्सालयों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अभिलेख पूर्ण एवं अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें। नोटिस का समयबद्ध उत्तर प्रस्तुत न करने की स्थिति में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया ने बताया कि जनपद में संचालित निजी चिकित्सालयों की सतत निगरानी की जा रही है तथा भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना में लगभग 106 वर्ष पुराने ताम्रपत्र संग्रहित व संरक्षित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में शुक्रवार समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना के पदाधिकारियों को “ज्ञान भारतम मिशन” के विषय मे अवगत कराया गया एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संरक्षित एवं संग्रहित ताम्रपत्र संवत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal