मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी जन्मोत्सव के बीच श्री बालाजी धाम संकीर्तन भवन में आयोजित श्री राम कथा के छटे दिन आचार्य शांतनु जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों के कथा को आगे बढ़ाते हुए आचार्य श्री ने भगवान राम, माता सीता व लक्ष्मण जी के 14 वर्ष वन गमन का मार्मिक वर्णन करते हुए बताया कि जैसे ही अयोध्या वासियो को भगवान राम को 14 वर्ष वनवास मिला हे तो पुरी अयोध्या उदास हो गयी कथा व्यास से आचार्य श्री ने भगवान राम की महिमा करते हुए कहा कि परिस्थिति कैसी भी हो उसमें भी अनुकूलता ढूंढते हैं ऐसे हैं प्रभु श्री राम, माता कौशल्या ने भगवान राम को आज्ञा देते हुए कहा की वन जाओगे तो बन जाओगे वह माताएं धन्य है।जिन्होंने अपनी कोक से राम लक्ष्मण भगत सिंह राजगुरु जैसे बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि जहां राम कथा होती है वह स्थान अयोध्या हो जाता है आचार्य श्री ने भगवान राम और केवट का बहुत ही सुंदर वर्णन किया प्रसंग सुनकर पूरा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा।

कथा में मुख्य रूप से बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, सभासद सोनू सैनी, व्यापारी नेता संजय मित्तल, उद्यमी अमित गोयल, अनुराग सिंघल, सुनील जैन, जगमोहन, भूपेंद्र चौधरी, बृजेश कुमार, नवीन बिंदल, अक्षय शर्मा, विनय गुप्ता, मंदिर परिवार से हरिशंकर तायल, कुलदीप कुमार, सुनील तायल, नितिन संगल, अमन गोयल, उदित गर्ग, विशाल गोयल, रजत गोयल, रजत राठी, विकास गोयल, विभोर तायल, शिवम तायल अमित जिंदल आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






