जानसठ रोड पर गरजा एमडीए का महाबली, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कुकुरमुत्तों की तरह शहर के चारों ओर लगातार अवैध रूप से हो रहे निर्माण कार्यों एवं अवैध कॉलोनी बनाने की बढ़ती परंपरा को शक्ति से रोकने की खातिर एमडीए जनपद में लगातार अभियान चला रहा है। इस अभियान के चलते एमडीए की टीम में विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ो भी का भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त करते हुए लोगों को उचित मानचित्र और कॉलोनी का नक्शा पास होने पर ही निर्माण किए जाने का संकेत दिया। शनिवार को इसी कड़ी में एमडीए विभाग की टीम ने जानसठ रोड पर दो स्थानों पर अभियान चलाते हुए वहां हो रहे निर्माण को दोस्त किया। एमडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र मुजफ्फरनगर के जोन-2 में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल की प्रेरणा एवं उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेश पर शनिवार को अवैध निर्माणकर्ता मुकम्मिल जानसठ रोड शेरनगर में 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण एवं अवैध कालोनाईजर रघुराज लाला, न्यू मण्डी जानसठ रोड मैट्रो कुर्सी गोदाम के बराबर में जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में लगभग 9000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग किये जाने के कारण विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध निर्माण एवं प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध निर्माण/ प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र, मुजफ्फरनगर के जोन-2 में उक्त 02 स्थलों पर लगभग 11,500 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। उक्त अवैध निर्माण एवं अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ-साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना में लगभग 106 वर्ष पुराने ताम्रपत्र संग्रहित व संरक्षित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में शुक्रवार समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना के पदाधिकारियों को “ज्ञान भारतम मिशन” के विषय मे अवगत कराया गया एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संरक्षित एवं संग्रहित ताम्रपत्र संवत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal