लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, मुजफ्फरनगर को सीबीएसई से मिली संबद्धता

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के लिए हर्ष और गर्व का पल है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुसांगिक संगठन विद्या भारती के तत्वावधान में चलने वाले शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से आधिकारिक संबद्धता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के सतत प्रयास, शिक्षकों की निष्ठा तथा प्रबंधन की दूरदर्शिता का परिणाम है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि सीबीएसई संबद्धता मिलने से छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, नवीन पाठ्यक्रम तथा प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का मार्ग भी प्रशस्त होगा। एक अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले नवीन सत्र के लिए सभी कक्षाओं में सीबीएसई के अनुसार प्रवेश प्रारम्भ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय पूर्व की भांति सीबीएसई के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता प्रदान करना है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भी हर्ष व्यक्त किया और इसे एक नई शुरुआत के रूप में देखा। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बहुजन समाज ने किया विधायक रवि बहादुर का समर्थन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के

ज्वालापुर के कई इलाकों में 18 घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने छत पर जागकर गुजारी रात

हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी।

मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के

आदि शक्ति का साक्षात स्वरूप है मां कामाख्या देवी मंदिर-स्वामी अरूण गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि मां कामाख्या देवी मंदिर शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र है। जो श्रद्धालु भक्त आस्था और विश्वास के साथ मां कामाख्या के दर्शन पूजन करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान

बाल चेतना शिविर में एक माला देश के नाम का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद मेन द्वारा द आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर एक बाल चेतना शिविर आवास विकास मुजफ्फरनगर के मंदिर कैंपस में शुरू किया गया। शिविर का आधार अपनी संस्कृति की तरफ बच्चों का रुझान और अधिक बढ़े और बच्चे अपने देश की महानता अपनी संस्कृति की महानता का संस्कार और अधिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal