गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उत्कृष्ठ व्याख्यान एवं सराहनीय संयोजन के लिए डॉ. नरेश चौधरी को किया सम्मानित

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंर्तराष्ट्रीय योग महोत्सव पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के संयुक्त तत्वाधान में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें अंर्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अपने-अपने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत ‘‘योग का आपदा प्रबंधन में विशेष महत्व’’ एवं योग तथा आयुर्वेद बढ़ाते हैं रोगों से लड़ने की क्षमता’’ विषयों पर ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में कार्यरत महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति इंडियन रेडक्रास के सदस्य प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को विशेष व्याख्यानों एवं अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के उत्कृष्ठ संयोजन के लिये गढ़वाल मंडल विकास निगम से महाप्रबंधक लक्ष्मी राज चौहान ने उत्तराखण्ड शासन की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।


प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी ने देश- विदेश से आये हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में योग का विशेष महत्व है तथा आयुर्वेद एवं योग एक साथ आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों को तनाव से तो मुक्त करते ही हैं साथ ही साथ उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाते हैं। एक तरफ आयुर्वेद शरीर को फिर से जीवन्त करता है तथा योग मन की चेतना की शुद्धि करता है। इस प्रकार आयुर्वेद एवं योग एक दूसरे के पूरक हैं। योग जहां मन, शरीर और आत्मा के बीच सांमजस्य स्थापित करता है वहीं आयुर्वेद आहार विहार एवं दिनचर्या में बदलाव के माध्यम से आपदाओं से प्रभावित होने के कारण अवसाद से ग्रसित व्यक्तियों को तनाव मुक्त करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थ्य रखता है। डॉ. नरेश चौधरी ने केदारनाथ आपदा 2013 एवं कोविड़-19 जैसी वैश्विक महामारी में किये गये कार्यों के अनुभवों से भी प्रतिभागियों को रुबरु कराया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन ने भी डॉ. नरेश चौधरी की उत्कृष्ठ संयोजन के लिये विशेष रुप से सराहना करते हुए कहा कि डॉ. नरेश चौधरी अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक सेवाओं से भी जो समाज में जागरुकता फैलाते हैं वह अतुल्नीय एवं उल्लेखनीय है और ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित किये जाने से उस व्यक्ति की ऊर्जा तो बढ़ती ही है साथ ही समाज में संदेश जाता है कि अपने दायित्वों के अतिरिक्त भी सामाजिक कार्यों से मानवता के लिए भी समयदान करना चाहिये। वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अपर महाप्रबंधक दीपक रावत एवं गंगा रिसोर्ट के प्रबंधक राजेन्द्र ढौड़ियाल ने भी डॉ. नरेश चौधरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने मूल दायित्वों के अतिरिक्त कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भागेदारी करता है तो ऐसे व्यक्ति को सम्मानित करने से उक्त व्यक्ति में नयी ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भेल नगर प्रशासक ने 20 वर्ष पुराना अवैध कब्जा कराया मुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल स्थित सेक्टर 1 मार्केट से कामन एरिया पर 20 साल से चला आ रहा अवैध कब्जा नगर प्रशासक संजय पंवार ने सख्ती दिखाते हुए अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । बताते चलें कि एक आरटीआई एक्टिविस्ट सुब्रत पटेल ने भेल सेक्टर 1 मार्केट भवन की सिड़ियों के नीचे खाली पड़े स्थान

नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने नीट पेपर लीक व डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी की बर्खास्तगी की

मेयर किरण जैसल ने किया गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने रामनगर में 2 गलियों के पुनर्निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को प्रदेश का आदर्श नगर निगम बनाना उनका लक्ष्य है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी वार्डो में विकास

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ उत्तराखंड हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण एवं संगोष्ठी आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्र ने कहा कि सामाजिक विकास मे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। वर्तमान मे एआई का दौर है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम् हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सिर्फ दो मिनट में ही कुछ भी प्रचारित हो जाता है। इसलिए अति

खतौली में पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूला जुर्माना

मुजफ्फरनगर/खतौली (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद खतौली द्वारा नगर के मुख्य बाजारों में लगातार तेजी से बढ़ते अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर पालिका के अधिकारी के अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान में भारी पुलिस बल के साथ खतौली तहसीलदार भी मौजूद रहे। शुक्रवार को नगर पालिका

श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना में लगभग 106 वर्ष पुराने ताम्रपत्र संग्रहित व संरक्षित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन एवं सीडीओ कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के मार्गदर्शन में शुक्रवार समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बुढाना के पदाधिकारियों को “ज्ञान भारतम मिशन” के विषय मे अवगत कराया गया एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संरक्षित एवं संग्रहित ताम्रपत्र संवत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal