हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने विधायक रवि बहादुर को समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी ली तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कोटा मुरादनगर में मांगेराम के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो तस्वीर आज दिखाई दे रही है, वह विधायक रवि बहादुर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए विधायक लगातार कार्य कर रहे हैं। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के हर गांव और हर गली तक विकास पहुंचाना उनका लक्ष्य है। बहुजन समाज के समर्थन से उन्हें विकास के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर प्रधान मुजम्मिल, मांगेराम, रणधीर सिंह, रविन्द्र, राजू, मिथुन, रजत, शिव कुमार, यशपाल सिंह, रविन्द्र सैनी, जगवीर सिंह, सोनू, जसवीर सिंह, डा.मांगेराम, सुरेंद्र कुमार, लोकेश सैनी, इरशाद सलमानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






