हरिद्वार (रिपोर्टर)। तारों में आग लगने से उपनगरी ज्वालापुर के कई इलाकों में शनिवार की देर रात ठप्प हो गयी। रविवार दोपहर करीब 18 घंटे बाद विद्यूत आपूर्ति बहाल हो पायी। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गो ने जागकर रात बितायी। बिजली नहीं रहने के कारण पेयजल आपूर्ति भी ठप्प हो गयी। लोग बंूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। मजबूरी में लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। शनिवार की रात तारों में फॉल्ट आने के कारण ज्वालापुर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी। जबकि कई मौहल्लों में एक ही फेस आने की समस्या बनी रही। मंडी का कुंआ, कैथवाड़ा, कड़च्छ, घोसियान, अहबाबनगर आदि इलाकों में रात भर बिजली नहीं आयी। लोगों ने छतों पर रात बितायी। पूरी रात गलियों और सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा। लोगों का आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फोन तक नहीं उठाए। वाल्मीकि बस्ती, रविदास बस्ती, सोनिया बस्ती में तारों में आग लगने से बिजली जाने पर क्षेत्र के लोगों ने पार्षद प्रतिनिधि मयंक सिंह के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मयंक सिंह ने बताया कि रात में बिजली के तारों में आग लगने से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। विद्युत विभाग के अधिकारी समस्या को हल करने में नाकाम रहे। अधिकारी कर्मचारियों की कमी का हवाला देते रहे। पूरी उपनगरी का बुरा हाल है। कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। बिजली के तार आग लगकर टूट रहे है। लेकिन विभाग के अधिकारी समस्याओं से अंजान बने हुए हैं।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






