मृतक केतन के परिवार से मिलने टिहरी जा रहे सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने रोका

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के चर्चित केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण और खानपुर विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। इस दौरान दोनों नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। धक्का मुक्की के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के कपड़े फट गए। विरोध जताते हुए दोनों नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जानकारी के मुताबिक रविवार को दोनों नेताओं के समर्थकों के साथ टिहरी कूच करने की सूचना पर सवेरे से ही शंकराचार्य चौक पर स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए थे। जैसे ही सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार का काफिला शंकराचार्य चौक पहुंचा, पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता गाड़ियों से उतरकर पैदल आगे बढ़ने लगे। उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे। लेकिन पुलिस बल ने उन्हें चौक पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच आगे जाने को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का मुक्की तक पहुंच गई। अफरा तफरी के बीच सांसद चंद्रशेखर रावण के कपड़े भी फट गए। मौके पर मौजूद एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने दोनों नेताओं को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया और आगे नहीं बढ़ने की अपील की।
इस दौरान चंद्रशेखर रावण ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की। सरकार के दबाव में उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिहरी में केतन की हत्या बर्बरतापूर्ण की गई। उसके बावजूद भी पीड़ित परिवार डर के साए में है। पीड़ित परिवार के आग्रह पर ही वो उनसे मिलने जा रहे थे। लेकिन पुलिस उन्हें आगे जाने नहीं दे रही है। उन्होंने साफ तौर से कहा कि वो पीड़ित परिवार से मिलकर रहेंगे, चाहे उसके लिए कोई कितना भी जोर लगा ले। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि केतन हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को खतरा है। सरकार और प्रशासन को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक प्रयास जारी रहेगा। धरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं करते, तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे। पुलिस के समझाने पर दोनों नेता नहीं माने और पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए शंकराचार्य चौक पर ही धरने पर बैठ गए। जिससे चौक पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और जाम के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।

बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से धान की फसल में क्षति होने पर मुआवजा हेतु तत्काल दर्ज कराएं शिकायत। ​जनपद में जारी प्रतिकूल मौसम, तेज हवाओं और असमय वर्षा के कारण यदि किसी बीमित किसान भाई की धान या अन्य फसल को किसी भी प्रकार

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और सी-डैक दिल्ली के साथ एमओयू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर एवं सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक), दिल्ली के मध्य शैक्षणिक एवं तकनीकी सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न हुआ। इस समझौते से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास, ज्ञान-विनिमय तथा तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में

कोर विश्वविद्यालय हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पोषण माह के अंतर्गत ग्राम चांदपुर में एंकर पैनासोनिक सीएसआर के सहयोग से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान द्वारा आरोग्या परियोजना के तहत चांदपुर-3 आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या भी सम्मिलित हुई और आंगनबाड़ी केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जर्मनी और नोएडा के विद्यार्थियों से किया संवाद

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार-ऋषिकेश की सांस्कृतिक यात्रा पर पहुंचे नोएडा के मयूर स्कूल एवं जर्मनी के छात्रों से पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक विविधता, सांस्कृतिक परंपराओं और मां गंगा की आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्ता से परिचित कराया। संवाद के दौरान

भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला प्रभारी हरिओम शर्मा का जोरदार स्वागत किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू अहलावत ने नवनियुक्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal