रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के वार्ड 12 रामधाम में लगभग 65 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण योजना का शुभारंभ किया। कृपाल स्कूल से देवनगर, शिवालिक नगर तक बनने वाली 500 मीटर सड़क का निर्माण एचआरडीए द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रानीपुर विधानसभा का कायाकल्प हुआ है और आने वाले समय में विकास कार्यों की गति और तेज होगी। सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि विधायक आदेश चौहान क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सदैव संवेदनशील रहे हैं। उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे का लगातार विस्तार हो रहा है। पालिका सभासद गरिमा सिंह ने कहा कि सिडकुल जैसे औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक होने के कारण यह सड़क हजारों लोगों के दैनिक आवागमन को आसान बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व सभासद अशोक मेहता, विपिन चौहान, धर्मपाल सिंह, शिवालिकनगर मंडल उपाध्यक्ष संदीप राठी, अविनाश रोहेला, अंकित श्रीवास्तव, सुजान सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, सूरज नेगी, वीरेन्द्र चौधरी, त्रिलोक सिंह, पवन चौहान, रविकांत गुप्ता, विनीत चौहान, बिल्लू चौधरी, राकेश चौधरी, अनुज शर्मा, राजबीर चौधरी, जगदेव चौधरी, आशीष रावत, हरीश कापड़ी, सूरज, गौरव उपाध्याय, नीरज, अंकित गुर्जर, राजकुमार चौहान, कमलाकर शास्त्री, अशोक चौहान, जयपाल सिंह, नाथीराम शेरवाल, दिनेश, प्रभाकर झा, गणेश झा, ओम सिंह, हरिनाम कटियार, त्रिलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यदाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई