यूपी-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसो. ने कर्मियों के अधिकार की उठाई मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ने गुरूवार को डीएम कार्यालय पहुंच सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से प्रेषित किया। इस दौरान संगठन ने आरोप लगाया कि सरकारी हस्तक्षेप के अभाव में वर्तमान में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को उनके नियोक्ताओं द्वारा विभिन्न अनुचित श्रम प्रथाओं का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि कई कंपनियां कर्मचारियों का अवैध स्थानांतरण करने के साथ जबरन काम से रोक रही है। इसके साथ बिना ठोस कारण के सेवा समाप्त कर रही है। साथ ही फर्जी आरोप लगाकर कुछ क्षेत्रों में वेतन एवं यात्रा भत्ता रोकने की शिकायत भी सामने आ रही है। एसोसिएशन का आरोप है कि नियोक्ता बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम- 1976 तथा अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे है। यूनियन के नेताओं और कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिए झूठी पुलिम शिकायतों के दर्ज कराने की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। संगठन ने केंद्र सरकार से प्रमुख मांगें रखी कि चारों नई श्रम संहिताओं को निरस्त कर पूर्ववर्ती श्रम कानूनों, विशेषकर बिक्री संवर्धन कर्मचारी सेवा की शर्ते अधिनियम- 1976 को यथावत लागू रखा जाए। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की नियुक्ति फिक्स्ड टर्म एंप्लॉयमेंट के तहत की जाए। कर्मचारियों की छंटनी, अवैध स्थानांतरण एवं सेवा समाप्ति पर रोक लगाई जाए। सभी कर्मचारियों को समय पर पूर्ण वेतन एवं यात्रा भत्ता भी सुनिश्चित किया जाए। 1976 के अधिनियम एवं नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके साथ एफएमआरएआई के साथ चर्चा करते हुए अधिनियम के तहत स्पष्ट वैधानिक कार्य नियम बनाए जाएं, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और निजता में हस्तक्षेप पर रोक लगाई जाए। एसोसिएशन ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान देवेन्द्र शर्मा, दीपक कौशिक, अमित कुमार, मयंक वशिष्ठ, आशुतोष शर्मा, सचिन गौतम, ऋषभ समेत दर्जनों सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal