कंपनी बाग हरे पेड़ों के कटान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट नगर विकास सचिव, डीएम, एडीएम ई, ईओ व परियोजना प्रबंधक समेत 6 को बनाया पार्टी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग में हरे पेड़ों के कटान का मामला अब कोर्ट तक जा पहुंचा है। वन विभाग की जांच में दोष सिद्ध होने और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश के बावजूद भी पालिका प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने पर भाजपा नेता वार्ड सभासद राजीव शर्मा ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।
बता दें, नगरपालिका परिषद के अधीन मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग में हरे-भरे पेड़ों के उखाड़े जाने का मामला फिर से नया तूल पकड़ता जा रहा है। 13 अक्टूबर 2025 की सुबह कम्पनी बाग में प्रात: भ्रमण के लिए पहुंचे लोगों ने देखा कि कई हरे-भरे पेड़ जड़ से उखड़े पड़े हैं। इस पर्यावरणीय क्षति को देख, लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके पर हंगामा और प्रदर्शन समेत दोषियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग के बीच पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद राजीव शर्मा ने चेयरपर्सन और ईओ के समक्ष मुद्दा उठाते हुए इसे अत्यंत गंभीर बताते हुए सदन में प्रकरण रखा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
बाद में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के निर्देश पर सीएंडडीएस जल निगम नगरीय द्वारा कम्पनी बाग में कराए जा रहे निर्माण कार्य पर रोक लगाने के साथ ही वन अधिकारी को पत्र लिखकर काटे गए पेड़ों का मूल्यांकन कराया। प्रारंभिक रिपोर्ट में 3 पेड़ों के कटान की पुष्टि होने के आधार पर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। सभासद ने मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए शासन में शिकायत दर्ज कराई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने प्रारंभिक मूल्यांकन रिपोर्ट को गलत बताते हुए पालिका वाटिका प्रभारी डॉ. अजय प्रताप शाही पर भी गंभीर आरोप लगाए। सभासद की उक्त शिकायत पर वन विभाग ने फिर से जांच की, जिसमें पूर्व में हुई मूल्यांकन रिपोर्ट को त्रुटिपूर्ण पाया और ईओ को संबंधित आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, तो सभासद ने 6 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की। इस याचिका में नगर विकास विभाग सचिव, डीएम, एडीएम, चेयरपर्सन, ईओ व कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक को पार्टी बनाया गया। सभासद की ओर से अधिवक्ता अनित कुमार पाल और योगेश कुमार सक्सेना ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देते हुए कहा कि अंतरिम आदेश जारी कर प्रतिवादी संख्या एक, अर्थात नगर विकास सचिव, को मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई तय करने का निर्देश दिया जाए। साथ ही प्रतिवादी 6, यानी सीएंडडीएस जल निगम नगरीय के परियोजना प्रबंधक के खिलाफ विधिक कार्रवाई के आदेश दिए जाएं। याचिका में यह भी अनुरोध किया गया कि कंपनी बाग में हरे पेड़ों को काटने व उखाड़ने की कथित गैरकानूनी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए।
याचिकाकर्ता वार्ड सभासद राजीव शर्मा का कहना है कि कंपनी बाग में हरे-भरे पेड़ों का कटान एक ऐसा गंभीर अपराध है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट में याचिका पर जल्द ही सुनवाई की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के

भाकियू सुप्रीमो ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

सिसौली।अंबेडकर भवन सिसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही हम भारतवासियों को विभिन्न तरह की स्वतंत्रताएं मिली हुई है जिससे हम अपने धर्म अपने रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता के साथ अपना

एम एम इंटर कॉलेज में किया गया बाबा साहब को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। भाजपा

12,600₹ के विवाद में खून-खराबा: नौकर ने मालिक पर हथौड़े से किया हमला

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। आपसी रिश्ते और संबंध वर्तमान परिपेक्ष में बड़ी तेजी से तार तार होते जा रहे हैं। ऐसे हालातो में जहां अपने अपनों का खून करने को आमादा है वही दूसरी ओर परिवार की रोजी-रोटी में सहायक बने लोग भी मामूली सी बात पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal