कलेक्ट्रेट का डीएम ने किया निरीक्षण बेतरतीब वाहनों को खड़े देख जताई नाराजगी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहारनपुर मंडलायुक्त द्वारा आगामी 13 फरवरी को किए जाने वाले वार्षिक निरीक्षण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को इस दिशा में डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार के वार्षिक निरीक्षण को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों के साथ रिकार्ड रूम, डीएम कोर्ट और भू-अभिलेखों के दस्तावेजों और पत्रावलियों की गहन जांच कर लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ उन्होंने न्यायालय में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण, साफ-सफाई और रिकॉर्ड रूम (बस्ता) के व्यवस्थित रखरखाव पर विशेष फोकस किए जाने की जरुरत पर बल दिया। वहीं जिले में विकास कार्यों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए बैठकों के माध्यम से सभी पत्रावली को व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिये कि कलेक्ट्रेट के समस्त पटल सहायकों के टेबल पर कार्य विभाजन का आदेश उपलब्ध होना, कार्यालय की प्रत्येक अलमारियों पर पत्रावली/अभिलेखों का विवरण अंकित किया जाना, सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत रजिस्टर एवं पत्रावलियों को अद्यतन रखने, रिकार्ड रूम के रखरखाव, सफाई व्यवस्था के साथ अभिलेखों के सुरक्षित रखने के लिए नियमित कीटनाशक घोल का छिड़काव आदि की व्यवस्था रखने के साथ स्थानीय निकाय लिपिक को जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में शासन द्वारा उपलब्ध धनराशि का शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया तथा राजस्व न्यायालयों में 5 वर्ष से अधिक के लम्बित राजस्व वादों के प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिये गये।
डीएम उमेश मिश्रा कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान उस वक्त काफी नाराज दिखाई दिए, जब रिकार्ड रूम के निरीक्षण के बाद वे वापस अपने कार्यालय की ओर लौट रहे थे। कलेक्ट्रेट में बेतरतीब कार पार्किंग को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट के नाजिर एवं प्रशासनिक अधिकारी को वाहन पार्किंग की व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री कपिल देव के साथ चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुजफ्फरनगर स्थित सोल्जर बोर्ड के सैम मानेकशॉ हॉल में विशेष विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal