सेफ इंटरनेट दिवस पर संपन्न साइबर जागरूकता कार्यशाला सेफ एआई, डिजिटल अरेस्ट व साइबर अपराध से बचाव को किया जागरूक

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत सभागार में इंटरनेट सेफ-डे के अवसर पर व्यापक साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार एवं एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ की अध्यक्षता में संपन्न कार्यशाला का उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, एआई के जिम्मेदाराना प्रयोग और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में अधिकारियों को जागरूक करना रहा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को इंटरनेट के सुरक्षित व्यवहार, मजबूत पासवर्ड प्रयोग, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण, सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी तथा संदिग्ध लिंक व ई-मेल से बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर छोटी सी लापरवाही गंभीर वित्तीय एवं व्यक्तिगत नुकसान का कारण बन सकती है।

इस बीच सेफ एआई उपयोग पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि एआई तकनीक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, त्वरित एवं प्रभावी बनाती है, किंतु इसके प्रयोग में डेटा सुरक्षा, गोपनीयता एवं नैतिक मानकों का पालन किया जाना अनिवार्य है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी एआई आधारित टूल का उपयोग केवल अधिकृत व विश्वसनीय प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही किया जाए तथा संवेदनशील शासकीय सूचनाओं को असुरक्षित माध्यमों पर साझा न किया जाए।
पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा डिजिटल अरेस्ट के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल अथवा फोन के माध्यम से व्यक्ति को मानसिक रूप से भयभीत कर डिजिटल अरेस्ट का भ्रम पैदा करते हैं। ऐसे मामलों में पीड़ित को घर से बाहर न निकलने, कैमरे के सामने बने रहने या धनराशि ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में ऐसी कोई भी वैधानिक प्रक्रिया नहीं है और यह पूर्णत: साइबर ठगी का तरीका है। ऐसी संदेह की स्थिति में तत्काल कॉल काटकर स्थानीय पुलिस, साइबर सेल या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही परिवार के सदस्यों एवं सहकर्मियों को ऐसे नए साइबर अपराध के तरीकों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
अपर जिलाधिकारी राजस्व गजेन्द्र कुमार ने कहा कि इस डिजिटल युग में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका केवल स्वयं सुरक्षित रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग करना सभी का सामूहिक दायित्व है। इस प्रकार की जागरूकता कार्यशालाएं साइबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस दौरान एसडीएम सदर, एसडीएम जानसठ, बंदोबस्त चकबन्दी अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal