बीएसए के खिलाफ घेरा कलेक्ट्रेट, राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। योगी सरकार की यूपी में शुरू जीरो टारलेंस की नीति को जिले में पलीता लगाने के बीएसए पर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में मोर्चा खोल दिया। इस दौरान बीएसए दफ्तर में बीते 15 वर्षों से संविदा कर्मी विकास त्यागी की संविदा समाप्त करने पर विरोध दर्ज कराया गया। धरने पर मांगेराम त्यागी ने ऐलान किया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष करने से वो पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए पीड़ित परिवार को साथ में लेकर भाजपा कार्यालय पर हवन किया जायेगा।
सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे मांगेराम त्यागी ने पीड़ित विकास त्यागी समेत समाज के अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान डीएम के नाम नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 25 फरवरी को भाजपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर वहां हवन किया जाएगा। धरने पर मांगेराम त्यागी ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार अपने कर्मचारियों का हर दिन उत्पीड़न करते हैं और गलत काम करने वालों की रेट लिस्ट जारी की है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक कर्मचारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक और बीएसए के बीच हॉट-टॉक का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब बीएसए के निशाने पर विकास त्यागी हैं। मांगेराम त्यागी ने प्रशासन से मांग की कि बीएसए कार्यालय में काम करने वाले संविदा कर्मी विकास त्यागी को जल्द से जल्द नौकरी पर बहाल किया जाए और उन पर लगाए गए आरोप वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि बीएसए संदीप कुमार को प्रदेश सरकार के एक मंत्री का भी समर्थन प्राप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनपद में अधिकारियों का यही रवैया रहा तो मुजफ्फरनगर जिले में स्थिति प्रभावित हो सकती है।
बता दें, बीएसए कार्यालय में बीते 15 वर्ष से जिला समन्वयक मिड डे मील पद पर संविदा कर्मीं के रूप में कार्यरत विकास त्यागी को बीएसए संदीप कुमार के द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए हटा दिया था। इसके बाद से लगातार आंदोलन और प्रदर्शन तथा आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू है। इसी कड़ी में पिछले दिनों राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal