नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाया

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर के साथ ही वेस्ट यूपी में राष्ट्रीय लोकदल संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने के उद्देश्य से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार को जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण साफ तौर पर देखने को मिला।
राष्ट्रीय लोकदल के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर बनाये गये पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक का शुक्रवार को सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। जैसे ही संजय राठी कार्यालय पहुंचे, युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारेबाजी के बीच युवा कार्यकर्ताओं ने संजय राठी को कंधों पर उठाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि संजय राठी और तरसपाल मलिक संगठन की मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को युवा जोश और अनुभव दोनों देने का कार्य किया है। इन दोनों नेताओं की ताजपोशी से रालोद संगठन को नई शक्ति और मजबूती मिलेगी। मंत्री अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संजय राठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, किसानों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। संजय राठी ने भरोसा दिलाया कि रालोद को जिले में और अधिक मजबूत किया जाएगा। वहीं क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर तरसपाल मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद लगातार आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और संगठन की एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मिथलेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, सुधीर भारतीय सहित अन्य पदाधिकारी और सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal