मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनता हितों के लिए शहरी सुविधाओं को सुदृढ़ कराने के साथ रोड सेफ्टी को बेहतर बनाने की दिशा में सक्रिय हुई चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बाद योगी सरकार के मंत्री व नगर विधायक कपिल देव में भी नई ऊर्जा देखने को मिली। शुक्रवार को इस कड़ी में मंत्री कपिल देव ने एमडीए के सचिव संग नगरीय क्षेत्र का दौरान किया और संभावित स्थानों का चयन किया, जहां जल्द एमडीए की और से हाई मास्क लाइटों के प्रकाश से अंधियारा छिटकने की संभावना बनी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर क्षेत्र में इस दौरान दावा किया कि हाईमास्ट लाइट से क्षेत्र रोशनी से जगमगाने के साथ ही सुरक्षित और आसान आवागमन की सुविधा मिलेगी।
शुक्रवार सायं सरकार के मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल शहर के विभिन्न हिस्सों में अंधकार को उजाले में बदलने की खातिर शिवचौक पहुंचे, जहां उन्होंने एमडीए सचिव के साथ में क्षेत्र को रोशन करने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री कपिलदेव ने शिव चौक, सुजड़ू चौराहा, वहलना चौक, मेरठ रोड, वहलना कट, संधावली कट, जानसठ पुल के नीचे, झांसी की रानी, महावीर चौक आदि स्थानों का निरीक्षण करते हुए हाई मास्क लाइट लगाने के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने नगर के प्रवेश द्वार के भी सौंदर्यकरण किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह एवं पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह मौजूद रहे।
बता दें, नगरीय क्षेत्र से अंधेरा दूर करने के लिए इससे पूर्व नगर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के 4 स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर हाई मास्ट लाइट लगाई जा रही हैं। इनमें एटूजेड ग्रीन एस्टेट कॉलोनी, सुरेंद्र नगर जानसठ रोड, नई मंडी में चांदबली चाट कॉर्नर के साथ ही वहलना चौक पर हाई मास्क लाइट लगाई जानी हैं। इनमें से 3 स्थानों पर हाई मास्क लाइट चालू करा दी है, जबकि वहलना चौक पर अभी फाउंडेशन तैयार हो गया है। इसके अलावा शहर के अन्य स्थलों पर लाइटिंग और सौंदर्यकरण का कार्य प्रगति पर है। वहीं मालवीय चौक पर नगर पालिका द्वारा महामना मालवीय स्मारक पर लाइटिंग और महावीर चौक पर आधुनिक रूप से पूर्ण लाइटिंग रैलिंग लगाने का कार्य प्रगति पर है।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






