एसआईआर का 5 दिवसीय विशेष मतदाता शिविर शुभारंभ रामलीला ग्राउंड पटेलनगर में हुई मतदाताओं की जन सुनवाई

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को शुद्ध व अद्यतन बनाने के उद्देश्य से आयोग द्वारा चलाए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए नई सुनवाई व्यवस्था लागू की है। इसी क्रम में पटेलनगर स्थित श्री आदर्श रामलीला भवन परिसर समेत पाल धर्मशाला, रुड़की रोड स्थित मंगलम मंडप, श्री शक्ति रामलीला भवन इन्दिरा कॉलोनी, मालवीय चौक पर सोल्जर बोर्ड, बीआरसी बिलासपुर, जैन मंदिर पूजा स्वीट्स प्रेमपुरी और नवीन मंडी स्थल कूकड़ा में शुक्रवार से एसआईआर के छूटे लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए शिविर लगाए गए, जिनमें नई वोट बनाने के साथ मतदाताओं की समस्याओं का निदान किया गया।
शुक्रवार को पटेलनगर आदर्श रामलीला भवन में युवा भाजपा नेता एवं सभासदपति विकल्प जैन के सहयोग से निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान के तहत पांच दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में विधानसभा-14 मुजफ्फरनगर के नौ मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई की गई। भाजपा नेता विकल्प जैन ने बताया कि क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत आयोजित शिविर में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में चिन्हित किए सुनवाई स्थलों में परिवर्तन करते हुए इन नवीन सुनवाई स्थलों का सृजन किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 370 पोलिंग बूथों के लिए 31 सुनवाई स्थल सृजित किए गए हैं, जहां एईआरओ के नेतृत्व में बीएलओ तैनात किए गए है। इनमें नई मंडी क्षेत्र के 24 पोलिंग बूथों के मतदाताओं को 4 ईआरओ के अधीन जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय परिसर में सुनवाई के लिए नोटिस दिए गए थे, जिनहें रामलीला पटेलनगर में स्थानांतरित किया गया है। यह विशेष शिविर पांच दिनों तक संचालित किया जाएगा। वहीं इस शिविर में नए मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6, संशोधन व अन्य बदलावों के लिए संबंधित फार्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में आने वाले लोगों का समिति पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं द्वारा मार्गदर्शन किया गया तथा कई मतदाताओं के लिए आॅनलाइन फार्म भरवाए गए। यहां एईआरओ के रूप में संजय सिसौदिया, सजल कुमार, संजय कुमार एवं अजय कुमार ने क्षेत्र के सभी बीएलओ के साथ मिलकर मतदाताओं के नोटिसों की सुनवाई की और उन्हें जरुरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, अशोक कुमार, दिनेश जैन, सुरेन्द्र मंगल, राजेन्द्र गर्ग, शलभ अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, विपिन जैन सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal