डीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने देखा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। यहां डी एस पब्लिक स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नौवें सीज़न में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभिभावकों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं परीक्षार्थियों को दिए गए सुझावों एवं महत्वपूर्ण टिप्स को विद्यालय के सभागार में प्रोजेक्टर की बड़ी स्क्रीन पर ध्यान पूर्वक सुना एवं देखा। आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों ने हर बार की तरह इस बार भी इस कार्यक्रम के द्वारा परीक्षा से संबंधित अपनी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं में विशेष उत्साह देखा गया। स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रोजेक्टर द्वारा कार्यक्रम दिखाने के लिए विद्यालय सभागार में विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ही सरल, रोचक एवं दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरण देकर तथा विशेष रूप से अपने अनुभवों को विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यापकों के साथ साझा करके विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शैक्षिक परीक्षाओं के साथ-साथ जीवन के हर पड़ाव पर आने वाली परीक्षाओं का सामना करने के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यार्थी इस कार्यक्रम की बहुत बेसब्री से प्रतीक्षा करते हैं।
आज अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा की परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है बल्कि यह सीखने की एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने समय के उचित प्रबंधन ,अनुशासन ,सकारात्मक सोच एवं स्वयं पर विश्वास रखने के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यमों से स्पष्ट किया । उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि अपने बच्चों की तुलना दूसरों के साथ ना करें ।उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी । पूरे कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने यूट्यूब के माध्यम से देखा तथा अत्यंत रुचि एवं एकाग्रता के साथ सुना एवं समझा। कार्यक्रम के उपरांत स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों को समझाया कि नियमित अध्ययन, निरंतर अभ्यास, अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी है । उन्होंने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal