सीएमओ ने दवा व्यापारियों की समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता ठा. सुभाष चौहान ने की। गोष्ठी में अतिथि सीएमओ सुनील तेवतिया रहे। इस विचार गोष्ठी का संचालन हरीश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने दवा व्यापार से जुड़ी समस्याओं को सीएमओ के समक्ष विस्तार से रखा। इनमें लाइसेंस, निरीक्षण, दवा आपूर्ति, पोर्टल से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों समेत व्यावहारिक समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया।
मुख्य अतिथि सुनील तेवतिया ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराते हुए स्वास्थ्य विभाग और दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। अध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट समाज स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में दवा व्यापारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएमओ द्वारा दिए गए आश्वासन से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और कार्यप्रणाली में और अधिक सुचारू बनेगी।
विचार गोष्ठी का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन जागरूकता फैलाने के साथ दवा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से सकारात्मक संवाद स्थापित करना रहा। इस दौरान संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह, संरक्षक डॉ. आरके गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, मनोज गर्ग, पंकज तनेजा, सचिन त्यागी, संजीव वर्मा, रविंद्र छाबड़ा, जुगल किशोर खत्री, सुबोध गोयल, संदीप शर्मा, प्रवीण बालियान, मुकेश शर्मा, अहलावत, प्रवीण गर्ग एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal