पालिका के डॉग शेल्टर होम बनाने की प्रक्रिया को लगे ब्रेक ईओ ने मीरापुर पंचायत घर का किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सुप्रीम कोर्ट के जारी किए निर्देशों के बीच में पालिका शहर में अब आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए समर्पित डॉग शेल्टर होम बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए पालिका चेयरपर्सन ने अधिकारियों को पूर्व में भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए थे, जहां आवारा कुत्तों को रखकर अब नसबंदी की जाएगी, ताकि लोगों को भविष्य में सुरक्षित माहौल भी मिल सके। गुरूवार को ईओ ने पालिका क्षेत्र में इसी कड़ी में शेल्टर होम बनाने के लिए मीरापुर ग्राम पंचायत स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते योजना अभी धरातल पर उतरती दिखाई नहीं दे रही, जिससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
जी हां, पालिका प्रशासन की पहल पर नगरवासियों को आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की पहल परवान चढ़ने से पहले दम तोड़ती दिखाई दे रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बीच नगर पालिका आवारा कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर होम बनाने जा रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को डॉग शेल्टर होम के निर्माण के लिए जरुरी भूमि का चयन करने के निर्देश दिए गए। जहां इन आवारा कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर होम में रखा जा सके। वहीं आवारा कुत्तों की नसबंदी भी कराई जाएगी। शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर शुरू पहल नगरवासियों में राहत के रूप में कारगर साबित हो सकती है, लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुई मीरापुर ग्राम पंचायत की उक्त भूमि को लेकर ग्रामीणों के विरोध के चलते पालिका टीम को वापस लौटना पड़ा। कहना गलत न होगा कि नगरीय क्षेत्र में आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को काट कर जख्मी कर रहे हंै। शहर के मौहल्ला ब्रह्मपुरी, साकेत, मल्हूपुरा, इंद्रा कॉलोनी, कच्ची सड़क, शाहबुद्दीनपुर रोड, मिमलाना रोड, आर्यपुरी, प्रमेपुरी, खालापार, किदवईनगर, बकरा मार्किट, रामलीला टिल्ला, रामपुरी, जनकपुरी, केवलपुरी, पटेलनगर, नई मंडी समेत अन्य क्षेत्रों में हाल में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। ऐसे में रात्रि में नगर की सड़कों, गलियों तक से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। आवारा कुत्तों का रात्रि में सड़कों पर पूरी तरह से कब्जा कायम रहता है। इन आवारा कुत्तों के कारण दो पहिया और चौपहिया वाहनों का गुजर पाना मुश्किल सा हो जाता है, जब वाहनों के पीछे आवारा कुत्ते हमला करने के लिए दौड़ते हैं।

इन्होंने कहा-
ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन के निर्देश पर आवारा कुत्तों को लेकर शहर से सटे मीरापुर ग्राम पंचायत घर को चिन्हित किया गया था, लेकिन यहां पर ग्रामीणों के विरोध के चलते स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर क्षेत्र में डॉग शेल्टर होम बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal