नगर पालिका क्षेत्र में पटरी से उतरी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से करीब 6 माह पूर्व जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का जिम्मा सौंपा था। करीब तीन वर्ष के अनुबंध के तहत कंपनी को प्रतिमाह लगभग 1.30 करोड़ रुपये भुगतान किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था बेपटरी होती दिखाई दे रही है। कंपनी शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था देने में नाकाम साबित हो रही है। शहर की कई पॉश और मलिन कालोनियां आज भी इस कंपनी की सेवा से वंचित हैं। वहीं शहर के एक बड़े हिस्से में अब भी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठ रहा, जिसके चलते कूड़ा घरों में सड़ने लगा है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्तमान में शहर क्षेत्र में करीब 1.25 लाख से अधिक आवास हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों से कंपनी की गाड़ियां रोजाना कूड़ा नहीं उठा रहीं हैं। कई मौहल्लों के लोगों ने शिकायत की है कि कंपनी की कूड़ा गाड़ी एक दिन आती है और अगले तीन-चार दिन गुम हो जाती है। इसी वजह से घरों में कूड़ा जमा होकर बदबू फैलने लगी है। नतीजतन, बड़ी संख्या में लोग दोबारा से प्राइवेट सफाईकर्मियों को पैसे देकर कूड़ा उठवाने लगे हैं। उधर, पालिका ने कंपनी को वाहन, उपकरण व सुविधा उपलब्ध कराने के बाद हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे।
नगर पालिका और कंपनी के बीच हुए 3 वर्ष के अनुबंध के बाद उम्मीद जताई थी कि शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व्यवस्थित और तकनीकी रूप से मजबूत होगी, लेकिन छह महीनों में ही अव्यवस्था खुलकर सामने आने लगी है। लोगों का कहना है कि जब पालिका इतनी बड़ी रकम का भुगतान कर रही है तो घरों से प्रतिदिन कूड़ा उठना चाहिए।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहाकि जेएस एनवायरो सर्विस प्रा.लि. कम्पनी द्वारा यदि सभी घरों से प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो यह बहुत गंभीर बात है। इस संबंध में कम्पनी के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। क्षेत्र में हर घर से प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाएगा। कंपनी को शुरूआती तीन माह की छूट दी थी कि कंपनी की टीम काम करने के लिए हालात को समझ सकें, लेकिन अब 6 माह हो चुके हैं, यदि सम्पूर्ण 55 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पा रहा है तो यह अनुबंध का उल्लघंन है। इसके लिए अपने स्तर से भी जांच करायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal