जिले में कुल 1516 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र, खिले चेहरे

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रविवार को उस वक्त पक्का मकान में रहने का स्वप्न पूरा होता दिखाई दिया, जब जनपद के 1516 लाभार्थियों को शासन स्तर से पहली किस्त के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत के चौ. चरणसिंह सभागार में आयोजित किया गया, जो प्रदेश स्तरीय आयोजन का हिस्सा था। इस बीच लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के करीब 2 लाख चयनित लाभार्थियों के खातों में 2,000 करोड़ रुपये की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ‘डबल इंजन सरकार’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उक्त योजनाओं का लाभ अब सीधे व पारदर्शी तरीके से सभी लाभार्थियों के खातों में पहुँच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। उनके अनुसार, आवास मिलने से लोगों को न केवल छत मिलेगी, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी बेहतर सुधार होगा।
रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के करीब 2 लाख लाभार्थियों के खाते में 02 हजार करोड़ रुपए की अनुदान धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में सीधे अंतरण किया गया, जिसका इस बीच सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट के जिला पंचायत सभागार में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एवं पीडी डूडा पंकज प्रकाश राठौर के रूप में उपस्थित रहे। इस बीच जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने सभी लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किए। इस दौरान जिले के 1516 लाभार्थियों के खाते में एक-एक लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतरण की गयी। मुख्यमंत्री की ओर से जारी एक लाख रुपए की धनराशि को पाने के साथ पक्के मकानों का लंबे समय से ख्वाब देख रहे सभी परिवारों के चेहरों पर अलग ही खुशी दिखाई दी, जो उनके सपनों को साकार करने का कारण भी साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal