ड्यूटी से गैरहाजिर होने पर चार बीएलओ को नोटिस जारी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में निर्वाचन कार्यों में अब लापरवाही बरतने वाले सरकारी कर्मचारियों को प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है। रविवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की नामावली के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपने बूथों से नदारद रहना 4 बीएलओ को भारी पड़ गया। कार्यों के प्रति लापरवाही बरते जाने पर जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने इसे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सीधा उल्लंघन मानते हुए सख्त कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
रविवार, 18 जनवरी को जिले भर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। आयोग के नियमों के अनुसार, सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर जनपद में ग्राम सभा और वार्ड कमेटियों में मतदाता सूची पढ़कर सुनानी थी और नए नाम जोड़ने (फॉर्म-6), हटाने (फॉर्म-7) या संशोधन (फॉर्म-8) का काम करना था, लेकिन जब व्यवस्था का सच जानने के लिए सुपरवाइजरों ने जांच की, तो चार केंद्रों पर सन्नाटा पसरा मिला। अधिकारी ड्यूटी से गायब थे, जिससे विशेष पुनरीक्षण का कार्यक्रम जैसा महत्वपूर्ण कार्य भी पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासन ने लापरवाही के चलते जनपद में जिन बीएलओ को नोटिस थमाया है, उनमें शोभित कुमार बिल कलेक्टर नगरपालिका परिषद के भाग संख्या 27, आजाद जू.हा. स्कूल, रहमतनगर, सपना मित्तल सहायक अध्यापक, भाग संख्या 206 एसएस पाल मैमोरियल स्कूल जनकपुरी, उपमा चौधरी सहायक अध्यापक भाग संख्या 305, राजवंशी इंटर कॉलेज कूकड़ा और संगीता सहायक अध्यापक भाग संख्या 364, प्राथमिक विद्यालय, जट मुझेड़ा के नाम शामिल हैं, जिन्हें नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal