दूसरे एमपीएल की तैयारियों में जुटा एमसीए, नियम-शर्तें तय

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए शुक्रवार को सभी 12 टीमों के ओनर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एमपीएल को भव्य और सफलता पूर्वक कराने के लिए सभी के महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए। बैठक में सभी उपस्थित टीम ओनर को एमपीएल के नियम और शर्तों के बारे में भी बताया गया। नगर के भोपा रोड स्थित बिंदल फार्म हाउस पर संपन्न हुई बैठक में एमसीए में सचिव मनोज पुंडीर द्वारा जानकारी दी गई कि इस बार के क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल प्रत्येक टीम को तीन खिलाड़ी यूपी से कैप कैटेगरी में चयनित करने की छूट होंगी। वहीं एक खिलाड़ी मार्की प्लेयर के रूप में टीम को दिया जाएगा।
आगामी 25 जनवरी को होने वाली क्रिकेट टीम ड्राफ्टिंग में 11 खिलाड़ी ही अंकों के आधार पर चुने जाएंगे। सभी के सुझाव पर इस बार कोई भी टीम खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर सकेगी। बैठक में एमसीए के चेयरमैन भीम कंसल ने टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी एमपीएल-2 के ब्रांड एंबेसडर होंगे। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी से इसके क्रिकेट मैच शुरू होंगे। बैठक में संजय शर्मा ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 जनवरी को होने वाले ट्रायल में पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रशांत गुप्ता एवं रेलवे के कंडीशनिंग कोच और ट्रेनर विकास चौधरी क्रिकेट के खिलाड़ियों का चयन करेंगे।
शुक्रवार को भोपा रोड स्थित बिंदल फार्म हाउस बैठक में मुख्य रूप से मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरपर्सन भीम सेन कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, सह सचिव ओम देव सिंह और विकास राठी, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, कंपनी सेक्रेट्री अजय जैन के अलावा बिंदल स्ट्राइकर से मयंक बिंदल, सिल्वर्टन टाइगर्स से ऋषभ जैन, सिल्वरटन पेंंथर्स से अमित गर्ग, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस से करण स्वरूप, कार्तिक स्वरूप, शशांक जैन, मेडिकल मेवेरिक से डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. यश अग्रवाल, देवभूमि रॉयल्स से सुमित रोहल, क्रिगिरी चैंप्स से अमित गोयल, टिहरी फालकन्स से वैभव गोयल, वसुंधरा सुपर किंग्स से रोहित चौधरी और रोहन त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal