हद! बिना सरिया डाले ही सूजडू में ठेकेदार ने बना दिया 30 मीटर नाला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका क्षेत्र के सुजड़ू रोड स्थित वार्ड 3 में नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे आरसीसी के नाला निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी व गंभीर लापरवाही के साथ मानकों एवं शर्तों का उल्लघ्ांन कर बरती अनियमितता का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले के क्षेत्रवासियों की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बीती रात्रि पूरे लाव लश्कर के साथ में छापामार निरीक्षण किया। इस दौरान यहां हुई तकनीकी जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने निर्माण विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
जी हां, यही है जिम्मेदारों की मिलीभगत व उदासीनता का भीतरी सच। गुरूवार देर रात जब चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप टीम के साथ मौके पर पहुंचीं तो लोगों ने उन्हें यहां नाला निर्माण में बरती अनियमितता की शिकायत की। चेयरपर्सन ने मजदूर लगाकर यहां निर्माण सामग्री को खुदवाया और तैयार नाले की दीवारों को जेसीबी से उखड़वाकर तकनीकी जांच कराई, इसमें पाया गया कि ठेकेदार ने करीब 30 मीटर लंबाई तक नाले की बनाई गई आरसीसी की दीवारों में सरिया ही नहीं डाला था। वहीं जहां लाल रोडी डाल कर बिस्तर तैयार होना चाहिए था, वहां सीधे मिट्टी पर आरसीसी डालकर नाला तैयार कराने की कोशिश की जा रही थी। निर्माण सामग्री भी अत्यंत निम्न गुणवत्ता की पाई गई। चेयरपर्सन द्वारा मौके पर ही बुलाए इंजीनियरों की टीम ने तकनीकी जांच की गई, जिसमें आरसीसी संरचना में मानकों के अनुरूप सरिया का न होना और सामग्री में गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई। गंभीर अनियमितताओं के सामने आने पर चेयरपर्सन ने मौके पर ही ठेकेदार फर्म मै. संजय कुमार कॉन्ट्रैक्टर के प्रोपराइटर संजय कुमार साकेत कॉलोनी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, चेयरपर्सन ने निर्माण विभाग के एई और जेई की लापरवाही पर कठोर रुख अपनाते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि नाला निर्माण में गंभीर अनियमितता मिली हैं। ठेकेदार का भुगतान रोकने, विस्तृत जांच कराने के साथ ठेकेदार फर्म द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर कराए अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया गया। लोक निर्माण विभाग एक्सईएन को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि ठेकेदार फर्म द्वारा कराए सभी संबंधित कार्यों की जांच विभाग के एई से कराई जाए।

उधर, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नाला निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त निधि से खालापार-सूजडू सम्पर्क मार्ग पर हीरा डेरी से जायका फास्ट फूड तक कराया जा रहा है। ठेकेदार को 22 नवंबर को छह माह की समयावधि के साथ गुणवत्ता-परक निर्माण का आदेश दिया गया था, परंतु मौके पर सभी मानकों की धज्जियां उड़ाई गईं। एई व जेई द्वारा मौके पर निरीक्षण न करना, निर्माण गुणवत्ता की जांच न करना और पालिकाध्यक्ष के निर्देशों की अनदेखी करना लापरवाही मानी जा रही है। इसे लेकर चेयरपर्सन के दिशा निर्देश के तहत कार्यवाही कराई जा रही है। वर्तमान में पालिका के निर्माण विभाग द्वारा कराये नाला निर्माण की तकनीकी जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए एई लोक निर्माण विभाग कामेश्वर सिंह से जांच कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई