युवाओं के सपनों को 26 जनवरी को उड़ान देने की जिले में हुई सार्थक पहल

Share :

मुजफ्फरनगर। (रिपोर्टर)। शहर के भोपा रोड स्थित होटल प्लासा में आगामी 26 जनवरी को छात्रों के सुनहरे भविष्य और उच्च शिक्षा के अवसरों को ध्यान में रखते हुए आर्यवास इंटरनेशनल एजुकेशन फेयर 2026 का आयोजन किया जाएगा। आर्यवास एजुकेशन द्वारा आयोजित यह मेला सोमवार प्रात: 11 बजे से 6 बजे सायं तक चलेगा, जिसमें मुजफ्फरनगर के साथ आसपास के जनपदों के विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकेंगे।
शनिवार में आयोजित पत्रकार वार्ता में आर्यवास एजुकेशन के संस्थापक व सीईओ आर्यन राज कौशिक ने बताया कि यह शिक्षा मेला छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अवसर देने का बेहतर मंच साबित होगा। मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर व उच्च शिक्षा से जुड़े अवसरों को एक मंच पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि मेले में भारत समेत विदेशों के 50 से अधिक प्रतिष्ठित कॉलेज व विश्वविद्यालय अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे। उन्होंने दावा किया कि यहां पहुंच कर छात्र उच्च शिक्षा के साथ ही करियर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी तमाम जानकारी विशेषज्ञों से सीधे प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले में छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष आकर्षण भी रखे गए हैं। मेले में इस बार लकी ड्रॉ के माध्यम से चयनित छात्रों को 100 टैबलेट और छात्राओं को 15 ई-बाइक्स वितरित की जाएंगी। इसके साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क जलपान की व्यवस्था की गई है। आर्यवास एजुकेशन ने इस भव्य आयोजन के लिए मुजफ्फरनगर समेत पड़ोसी जिलों के युवाओं से आह्वान किया कि वे इस शिक्षा मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपने सपनों को नई उड़ान देने के साथ करियर संवारने के लिए उपलब्ध विकल्पों का लाभ उठाएं। संस्थान ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाना शास्त्र सम्मत: स्वामी रामभजन ‎

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर, हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज बताते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत भी हुई थी। अक्षय

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने दी युद्ध में जान वाले गंवाने वालों को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में पंजाबी समाज के लोगों ने युद्ध में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों और निर्दोष लोगों की स्मृति में गोविंद घाट पर दीपदान कर श्रद्धांजलि दी और मृतकों की आत्मा और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी

मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गंगोत्री धाम के लिए रवाना की भोग प्रसाद सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से बुधवार को गंगोत्री धाम के लिए भोग प्रसाद सामग्री रवाना की गयी। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी एवं मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में पूजन कर एवं हरी झंडी दिखाकर भोग प्रसाद सामग्री को गंगोत्री

प्रगत भारत संस्था ने किया बाबा साहेब का जीवन दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रगत भारत संस्था के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाईस्कूल श्यामपुर कांगड़ी में बाबा साहेब का जीवन दर्शन विषय पर जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि आर.एल.व्यास ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, बिरला घाट–रोड़ी बेलवाला में 50 से अधिक ठेलियां हटाई गईं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर निगम हरिद्वार ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को बिरला घाट एवं रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक ठेलियों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर नष्ट किया गया। नगर

सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में छाए डीएस पब्लिक स्कूल के होनहार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज घोषित सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में हर बार की तरह इस बार भी डी एस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। लगभग 4 बजे घोषित हुए सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम को देखकर डीएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal