मां वैष्णो देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ भक्तों का रैला

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका के भाजपा सभासद राजीव शर्मा ने नववर्ष पर पूर्व वर्षों की भांति अपने वार्ड के भक्तों के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना होकर एक बार फिर से 24 वर्षों पुरानी परंपरा को निभाया। श्री वैष्णो देवी की यह यात्रा उनके द्वारा अपने व्यक्तिगत खर्च पर वार्षिक रूप से आयोजित की जाती है, जिसमें सभी यात्री माता रानी के दरबार में दर्शन कर अपने परिवार व समाज की खुशहाली, स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करते हैं।
वार्ड सभासद राजीव शर्मा, जो पिछले दो दशकों से लगातार यह यात्रा आयोजित कर रहे हैं, ने इस बार भी अपने वार्ड के करीब 50 श्रद्धालुओं के साथ में धार्मिक यात्रा की। इस दौरान सभी यात्री माता रानी के दर्शनों के लिए उत्साहित दिखाई दिए। सभासद राजीव शर्मा ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकजुटता को बढ़ावा देने का भी माध्यम है। उन्होंने कहा कि हम माता रानी के दरबार में अपने वार्डवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। यह हमारी परंपरा का हिस्सा है, जिसे हम हर साल निभाते हैं। यात्रा की शुरूआत के मौके पर स्थानीय लोग भी उन्हें विदा देने रेलवे स्टेशन पहुंचे और सभी ने उनके लिए यात्रा की सफलता और सुरक्षित वापसी की कामना की। इस दौरान प्रशांत शर्मा, कुलदीप पंवार, प्रवीण सैनी, रोबिन ठेकेदार, सत्यम, रजत शर्मा, अरविंद गोयल, बबल, वेदपाल, महिपाल, हरगोपाल वकील, दीपचंद अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, सचिन अहलावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal