मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरूवार को मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल पर अंग्रेजी नववर्ष के साथ शुक्ल पक्ष द्वादशी के पावन अवसर पर भक्ति एवं श्रद्धाभाव के साथ में भंडारे का आयोजन किया गया। नवीन मंडी स्थल पर प्रतिमाह होने वाले श्री मोरवीनंदन सेवा परिवार की ओर से 25वें विशाल भंडारे के इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
नवीन मंडी स्थल में आयोजित किए गए भंडारे का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि दी गुड खांडसारी एंड ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने किया। इस भंडारे में व्यापारी तुषार गर्ग, शुभम गोयल, अंकित जिंदल, यश बंसल, सचिन सिंघल, निखिल गोयल, आर्यन गोयल, अनुज गुप्ता, संजीव कुमार, मुकेश गोयल आदि ने अपनी सेवाएं दी।

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य






