जीएसटी सुधार पर चेयरपर्सन ने किया व्यापारियों संग संवाद

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरपर्सन ने मंडी बिंदल बाजार में व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जीएसटी सुधारों को व्यापारी हित में ऐतिहासिक विजय बताया। पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में व्यापारिक करों में दी गई राहत को लेकर व्यापारियों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इस दौरान व्यापारियों से उन्होंने संवाद करते हुए कहा कि यह सुधारात्मक कदम न केवल व्यापार को सुलभ बनाएगा, बल्कि स्थानीय आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगा।
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा व्यापारिक कर ढांचे में की गई सुधारात्मक पहल से व्यापारियों को कर दरों में राहत मिली है, जिसे लेकर व्यापारिक समुदाय में विशेष उत्साह देखा गया। इसी क्रम में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं प्रमुख व्यापारी नेताओं के साथ व्यापारियों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। न्यू मंडी बिंदल बाजार में पहुंच उन्होंने व्यापारियों से जीएसटी रिफॉर्म पर संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की उन्नति राष्ट्र की समृद्धि का आधार है। जीएसटी सुधार सिर्फ करों का सरलीकरण नहीं, बल्कि देश की आर्थिक रीढ़ माने जाने वाले व्यापारियों के लिए नई ऊर्जा का स्रोत है। यह निर्णय व्यापार व उद्योगों के लिए एक प्रगतिशील कदम है, जिससे आत्मनिर्भर भारत की राह और सशक्त होगी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील करते हुए साथ कहा कि जीएसटी रिफॉर्म व्यापारिक परिदृश्य में पारदर्शिता, समानता और विकास का नया अध्याय है। हम सभी को मिलकर इस बदलाव को आत्मसात करना चाहिए और व्यापार को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाना चाहिए। इस मौके पर मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री ने व्यापारिक हितों के संरक्षण हेतु अनेक कार्य किए, व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। इस दौरान व्यापारी प्रतिनिधियों शलभ गुप्ता, विजय बाटा, अमित जैन के नेतृत्व में बिंदल चौराहे के सौन्दर्यकरण हेतु एक मांगपत्र दिया गया, जिसे मीनाक्षी स्वरूप ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेश पुंडीर, सुनील तायल, घनश्याम, जितेन्द्र कुमार, पुरोहित उटवाल, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विपिन, पारस, जनार्दन विश्वकर्मा, गिरीश पाहुजा, तरुण मित्तल, बिट्टू गुप्ता, कपिल अरोरा, आशुतोष गुप्ता, पंकज जैन, सुभाष मित्तल, गौरव कुच्छल, ऋषभ जैन, अमित अरोरा, गौरव नरूला, भावना नरूला, हरिओम शर्मा, ऋषि धीमान, पारस जैन सहित अनेक व्यापारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने किया हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में संजय पुल, कांगड़ा पुल, भागीरथी पुल, मालवीय द्वीप का भ्रमण कर आगमन और निकासी मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने हरकी पैड़ी के नजदीक पन्तद्वीप, कांगड़ा और सोल क्षेत्रों में होल्डअप भूमि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात पुलिस

पुलिस ने किया मगध साइबर गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का खुलासा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मगध साइबर गैंग का खुलासा करने और पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद श्यामपुर कोतवाली पुलिस टीम ने गैंग के ऋषिकेश नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए गिरोह को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले मुख्य मदद्गार को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश के मायाकुंड से गिरफ्तार किया गया आरोपी मूल रूप से

कांग्रेस ओबीसी विभाग की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस ओबीसी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ

जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे व्यापारियों ने किया डमरू बजाकर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जलभराव और सीवर लाइन चोक होने की समस्या से जूझ रहे सप्तऋषि क्षेत्र के व्यापारियों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में शासन प्रशासन के खिलाफ डमरू बजाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा और करण राणा ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से विधायक द्वारा किया जा रहा विकास सामने

सुमननगर में जलभराव से निपटने को प्रशासन की टीमें तैनात सक्शन मशीन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद क्षेत्र के सुमननगर में भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, तहसील प्रशासन, सिंचाई, पंचायत, आरकेओ सहित विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात हैं। प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय

स्वरा भास्कर की टिप्पणी के विरोध में सर्व समाज की बैठक, बयान को लेकर जताया रोष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा राजपूत समाज की उन महिलाओं के संबंध में की गई टिप्पणी, जिन्होंने अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जोहार किया था, को लेकर सर्व समाज में रोष है। स्वरा भास्कर द्वारा जोहार जैसे ऐतिहासिक एवं बलिदानपूर्ण निर्णय को कथित रूप से “कायरता पूर्ण निर्णय” बताए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal