पथ संचलन में स्वयंसेवकों पर हुई जगह-जगह पुष्प वर्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। आरएसएस के शताब्दी वर्ष की देशभर में धूम के बीच नगर क्षेत्र में विभिन्न शाखाओं ने पूर्ण गणवेश के साथ पथ संचलन में प्रतिभाग किया। इस बीच हर एक आरएसएस कार्यकर्ता के मुख से संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो का उद्घोष सुनाई दिया, जिसमें हर कोई राष्ट्र की सेवा में समर्पित दिखाई दिया। विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मुजफ्फरनगर में विजयदशमी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की इस श्रृंखला में रविवार को 39 बस्तियों एवं मंडलों में 8 पथ संचलन व 31 एकत्रीकरण में सहभागिता करके पवित्र संकल्प के बीच में मां भारती की सेवा करने का सौभाग्य भी प्राप्त किया। मां भारती की सेवा व समाज के कल्याण निमित्त अविराम कार्य करने वाले सभी स्वयंसेवकों का पुण्य भाव अभिनंदनीय है। जिले में निकले पथ संचलन के दौरान लोगों ने इन राष्टÑभक्त स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करके पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।
मुजफ्फरनगर जिले में बीते 28 सितंबर से प्रारंभ होकर 5 अक्टूबर तक विजयदशमी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुल 115 बस्तियों व मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी श्रृंखला में रविवार 05 अक्टूबर में कुल 39 कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें जिले भर में 8 संचलन व 31 एकत्रीकरण संपन्न हुए। कार्यक्रम की कड़ी में हनुमान बस्ती रामलीला टिल्ला मैदान पर आयोजित पथ संचलन में कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज वर्मा वरिष्ठ स्वयंसेवक ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर प्रचारक आयुष जी का बौद्धिक रहा। उन्होंने पंच परिवर्तन के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए विजयदशमी व डॉ. हेडगवार जी के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं दूसरा आयोजन रामलीला मैदान टाउनहाल कृष्ण बस्ती का एकत्रीकरण का कार्यक्रम हुआ जिसमें जिला कार्यवाह संजय लखान का बौद्धिक रहा। उन्होंने स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के संघर्ष की चर्चा करने के साथ पंच परिवर्तन विषयों को विस्तार पूर्वक समझाया व नियमित शाखा की विशेषता बताई। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों के परिश्रम, निष्ठा व अनुसासन से ही संघ समाज में प्रतिष्ठित हो रहा है।
पटेलनगर रामलीला मैदान में पटेल बस्ती का पथ संचलन हुआ। इस पथ संचलन से पहले विभाग सेवा प्रमुख ब्रिजेश जी का बौद्धिक रहा, जिसमें उन्होंने विजयदशमी व आरएसएस के शताब्दी वर्ष के साथ बीते 100 वर्षों के संघर्ष के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसी श्रृंखला में वसुंधरा कॉलोनी पार्क प्रथम में रविवार को वसुंधरा व भगवती बस्ती पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख विकास भार्गव जी का बौद्धिक रहा। उन्होंने कहा कि बीते 100 वर्ष हर्ष व उल्लास के नहीं हैं। इन 100 वर्षों में हम देखें कि क्या हमने अपना लक्ष्य, जो हमें डॉ. हेडगवार जी ने दिया था, उसे हमने प्राप्त किया है। अभी हम अपने कार्यों से संतुष्ट न हो। आगे के वर्षों में हमें बहुत कार्य करने हैं और हम जब तक अपने परम वैभव भारत के लक्ष्य को प्राप्त न करें, तब तक हमें संतुष्ट भी नहीं होना है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन विषय को हम समाज में लेकर जायें और स्वयं उनको अपनाते हुए समाज को प्रेरित करें। इन पंच परिवर्तन से हम समाज में परिवर्तन कर भारत को परम वैभव प्राप्त करने की ओर लेकर जाये। इस कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने स्वयं सेवकों के अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति से अभिभूत होते हुए आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस बीच स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal