मुजफ्फरनगर। रामपुरी एकता शक्ति धर्म प्रचार समिति के तत्वावधान में मौहल्ला रामपुरी में हो रहे भव्य श्री रामलीला मंचन के बीच बीती रात्रि में प्रभु श्रीराम का अयोध्या पहुंचने पर माता जानकी सहित राज्याभिषेक किया गया। इस अवसर पर सभी अभिनयकर्ताओं और सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह और पारितोषिक भी प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी पात्रों को हरिद्वार गंगा स्नान कर कर श्री रामलीला महोत्सव संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रामलीला कमेटी रामपुरी के अध्यक्ष चौ. शक्ति सिंह, संयोजक प्रमोद पाल, रवि धीमान, आदित्य धीमान, चंदू, निखिल शर्मा, शिवम त्यागी, हिमांशु गोस्वामी, आर्य धीमान, बिट्टू काला, चंद्रपाल ठाकुर, रवि पाल, राघव वर्मा, गगन जिंदल, अभिषेक शर्मा, आयुष पाल, सक्षम त्यागी, उदय ठाकुर, सन्नी, कन्हैया शर्मा, शानू राजपूत, नरेश पुंडीर, यश शर्मा, शुभम दीवान, कृष्णा, मयंक शर्मा, कन्नू चौधरी, किट्टू, ऋतिक, उज्जवल, अक्षत देव आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया






