श्रीराम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी श्री रामलीला भवन में हो रहे 99वें श्री रामलीला महोत्सव का समापन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ, जिसमें प्रभु श्री राम द्वारा लंका पर विजय पाकर 14 वर्ष वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे, तो पूरी अयोध्या में खुशियां मनाई गई। इस बीच मुनि वशिष्ठ ने अयोध्या के सिंहासन पर प्रभु श्रीराम को विराजमान होने के लिए कहा। मुनि वशिष्ठ के कहने पर प्रभु श्रीराम अयोध्या सिंहासन पर विराजमान हुए तथा प्रथम राजतिलक मुनि वशिष्ठ द्वारा किया गया। इस दौरान पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
इस दौरान नई मंडी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री अशोक गर्ग एवं कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया ने अपनी टीम संग प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। इसके बाद कमेटी द्वारा कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। श्री रामलीला मंचन कार्य से जुड़े हुए सभी टेंट व बिजली वालों के साथ सफाई कर्मचारियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष संजय मित्तल ने मंच के माध्यम से कहा कि इस आयोजन के दौरान मेरे या मेरी कमेटी द्वारा अगर किसी को जाने-अनजाने में किसी भी प्रकार की त्रुटि हुई हो तो मैं सभी से हाथ जोड़कर क्षमा मांगता हूं,। उन्होंने रामलीला से जुड़े हुए सभी सहयोगियों व श्री रामलीला देखने आए भक्तजनों का भी आभार व्यक्त किया। पूरी रामलीला मंचन में अपनी वाणी से बहुत ही सुंदर मंच संचालन करने वाले स्वदेश कौशिक को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मथुरा से आई श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण पर आधारित भव्य रासलीला की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, सत्य प्रकाश मित्तल, अशोक तायल, राकेश खंडेलवाल, विनोद सिंघल, प्र्रवीण कुमार एडवोकेट, राजीव अग्रवाल, संजय जिंदल काका, मोहन लाल मित्तल, विशाल कालरा, राजेंद्र सिंघल, विदित गुप्ता, उपेंद्र मित्तल, अभिषेक कुच्छल, कुलदीप शर्मा,अचिन सागर, राजेश गोयल, विवेक बंसल, विवेक गर्ग, अतुल जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई