राजा रामचन्द्र के राजतिलक पर श्रद्धा-उल्लास से झूमी अयोध्या

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव में राजा रामचन्द्र के राजतिलक की लीला में भावपूर्ण व रोमांचक मंचन कलाकारों ने प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को भक्ति भाव की वैतरणी में डुबकी लगाने का काम किया। इस बीच जय श्रीराम के उद्धोष के साथ अयोध्या का हर घर खुशियों के दीयों से प्रकाशमय दिखाई दिया। अयोध्या में राजा रामचन्द्र के दरबार में प्रसन्नता और सम्पन्नता का आगमन हुआ एवं चहुं ओर हर्ष और उल्लास के बीच अनेक नृत्य नाटिकाओं के सहारे कलाकारों ने धर्म की विजय को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत करके दर्शकों को श्रद्धा व आस्था के भाव के साथ रोमांच में बांधे रखा।
पटेलनगर रामलीला मैदान में संपन्न विजयदशमी के बाद संपन्न हुई रामलीला के अंतिम दिवस पर शुक्रवार रात्रि में श्रीराम के अयोध्या लौटने व राजतिलक की लीला का मंचन अत्यंत भव्य और हर्षाेल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। श्री राम के राज्याभिषेक के इस दिव्य प्रसंग की शुरूआत मंच पर पूजन के साथ हुई, पंडित बृजेन्द्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि उद्यमी रघुराज गर्ग और संजीव अग्रवाल सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पूजन संपन्न कराया। मंच को अयोध्या के राजमहल के रूप में सजाते हुए इसमें सुनहरी झालरों, दीप माला और पुष्पों की सुंदर सजावट थी। प्रभु श्रीराम का राजतिलक अतिथियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ वैदिक विधि से कराया गया। तिलक के पश्चात भरत द्वारा श्रीराम को सिंहासन सौंपने का दृश्य अत्यंत मार्मिक था। श्रीराम का आदर्श शासन और रामराज्य की स्थापना का संदेश मंचन का केंद्रीय भाव रहा। इसके पश्चात कलाकारों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से अयोध्या में छाये हर्ष व उल्लास को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। रामलीला समिति द्वारा चयनित कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों का अत्यंत जीवंत और भावनात्मक अभिनय किया। श्रीराम की भूमिका में पंकज शर्मा ने मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वरूप को सजीव किया। मंचन के अंत में जब जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा मैदान गूंज उठा, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो साक्षात त्रेता युग लौट आया हो। इस दौरान रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक और गुरूजी अनिल ऐरन व उनकी धर्मपत्नी मीना ऐरन को मुख्य अतिथि रघुराज गर्ग द्वारा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और रामलीला के स्वर्ण जयंती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए बधाई दी। इसके पश्चात रामलीला के कलाकारों, निर्देशक मंडल और तमाम सहयोगियों को चांदी का सिक्का, स्मृति चिन्ह और प्रेमोपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, गोपाल चौधरी, सुरेंद्र मंगल, जितेंद्र कुच्छल, प्रमोद गुप्ता, मनोज पाटिल, दिनेश जैन ठेकेदार, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव, गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, अज्जु जैन, जितेन्द्र उपाध्याय, विवेक गर्ग, आकाश, आर्यन, पिन्टू, तनिष्क, अनन्त, अंश, संजय, चिराग सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई