एसएसपी दफ्तर पहुंच टंढेड़ा के ग्रामीणों ने किया ककरौली पुलिस को आरोपित

Share :

मुजफ्फरनगर। टंढेड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचकर छात्रा से बदसलूकी के मामले में ककरौली पुलिस पर आरोपियों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने मात्र एक आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की है, जबकि दो को बचाने के लिए पीड़ित पक्ष को प्रताड़ित कर रही है। एसएसपी ने पीड़ित परिवार की मदद किए जाने के साथ दोषियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।
ककरौली थाना क्षेत्र के टंढेड़ा के दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए पहले डीएम और बाद में एसएसपी आॅफिस पहुंचकर पुलिस के प्रति अपना आक्रोश किया। ग्राम टन्ढेड़ा निवासी ऋषिराज शर्मा ने बताया कि 27 सितंबर को स्कूल से लौटते समय तीन युवकों ने नाबालिग छात्रा को ईख के खेत में खींचने के साथ उसके साथ बदसलूकी की थी। इस मामले में 3 युवकों को आरोपित किया गया था। स्थानीय पुलिस ने उदय नाम के आरोपी के खिलाफ ही कार्यवाही की, जबकि दो अन्य आरोपियों को साझ खाकर बचा लिया गया। ग्रामीणों ने आलाधिकारियों को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उक्त मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़िता पर लगातार एक ही आरोपी का नाम लेने का इस बीच दबाव बनाया जा रहा है। इस मामले में अपनी इस बात को पुख्ता करने के लिए ग्रामीण वीडियो भी दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने एसएसपी के नाम दिए प्रार्थना पत्र में शेष दोनों आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। इस दौरान मुख्य रूप से बिजेंद्र शर्मा, विजयपाल शर्मा, सलेक शर्मा, डॉ. टीनू शर्मा, सुन्दर, अनुज शर्मा, पवन शर्मा, बालिस्टर गुर्जर, सुदेश, वीरेंद्र समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal