बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक, उद्योग भी इससे जुड़ें: मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य में बीआईएस देहरादून शाखा ने मुजफ्फरनगर में मानक महोत्सव का आयोजन कर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान उद्योगों के प्रतिनिधियों, ज्वैलर्स, स्कूली छात्रों, अफसरों व आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार तथा चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप रहे।
बीआईएस देहरादून शाखा के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व मानक दिवस-2025 की थीम सतत विकास लक्ष्य-लक्ष्य प्राप्ति में सामूहिक साझेदारी है, जिसके माध्यम से हितधारकों को जोड़ कर मानकों के महत्व के प्रति लोगों को जागरुक कर रहा है।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक उत्पाद मानकों के अनुरूप निर्मित होना चाहिए, उद्योग उपभोक्ताओं का विश्वास तभी अर्जित कर पाएंगे व लंबे समय तक प्रतिस्पर्धा में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सभी हितधारकों को मिल कर कार्य करना आवश्यक है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि बीआईएस का लोगो विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने उद्योगों से आग्रह किया कि वे अनिवार्य श्रेणी में न आने वाले उत्पादक भी बीआईएस से जुड़ें ताकि उनके उत्पाद भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सकें। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र से महाप्रबंधक जैस्मीन फौजदार, प्रभारी डीआईओएस आशीष द्विवेदी, बीआईएस के संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी, मानक संवर्धन अधिकारी सुसरिता त्रिपाठी व राजीव वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के स्टैंडर्ड क्लब के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। मानक संवर्द्धन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मेंटर्स, उद्योगों, ज्वैलर्स व रिसोर्स पर्संस सम्मानित किए गए। वहीं तकनीकी सत्र में अल्ट्राटेक से सुवंदना, बिंदल पेपर्स से आशुतोष अग्रवाल तथा ग्राफिक एरा देहरादून से डॉ. अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि उनके उद्योग किस प्रकार सतत विकास लक्ष्यों को लागू करने में योगदान दे रहे हैं।
इसी कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर जिले में मानक रैली का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ मंत्री अनिल कुमार, बीआईएस निदेशक सौरभ तिवारी व चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस रैली में मुजफ्फरनगर के 10 स्टैंडर्ड क्लबों के 500 छात्रों ने भाग लिया। रैली सरकुलर रोड से प्रारंभ होकर एमजी पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुई। इस दौरान मानक महोत्सव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बीआईएस के कार्यों, मानकों के महत्व और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में सामूहिक प्रयासों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई