शाहबुद्दीनपुर क्षेत्र में गरजा एमडीए का महाबली, करीब 27 बीघा भूमि को किया ध्वस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की सख्ती के बीच में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू किए प्रयासों की कड़ी में जिले में अवैध रूप से प्लाटिंग कारोबारियों पर ध्वस्तीकरण का चाबुक चलने का क्रम जारी है। शासन के जारी निर्देशों के बीच मंगलवार को भी एमडीए के विकास क्षेत्र जोन-4 में मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल की प्रेरणा एवं उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों पर एमडीए की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान एमडीए के महाबली की जद में आए करीब 27 बीघा भूमि को बुलडोजर के माध्यम से जमींदोज किया गया। एमडीए विभाग की टीम की कार्रवाई के विरोध में आए दबंग लोगों को पुलिस के डंडे के खौफ ने पैर पीछे करने के लिए विवश कर दिया।
मंगलवार को एमडीए विभाग की टीम लाव-लश्कर के साथ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकारण के विकास क्षेत्र जोन-4 ग्राम शाहबुद्दीनपुर में पहुंची और टीम ने यहां पर अवैध भू-स्वामी एवं प्लॉटिंगकर्ता पदम सेन एवं प्रमोद पुत्रगण रामशरण व विक्की पुत्र चन्द्रशेखर द्वारा करीब 27 बीघा भूमि पर की प्लॉटिंग को महाबली के माध्यम से ध्वस्त कर दिया। एमडीए टीम की कार्रवाई के बीच खसरा नं. 610, 611, 612, 613, 616, 626, 628 ग्राम शाहबुद्दीनपुर बाहर हदूद में लगभग 27 बीघा में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थ, जिसमें चालानी कार्यवाही के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों के द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। ऐसे हालातों के बीच मंगलवार को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के जोन-4 में उक्त एक स्थल पर करीब 27 बीघा भूमि पर अवैध रूप से पूर्व में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की इस कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, एवं प्राधिकरण टीम के साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई