मंत्री कपिल देव के अथक प्रयासों से हुआ ऐतिहासिक निर्णय

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार ने जनपद में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बिलासपुर क्षेत्र में स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कर दिया है। इस नामकरण का श्रेय प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल के सतत प्रयासों को जाता है। मंत्री कपिल देव ने बीते 6 मई को अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग को प्रेषित अपने पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया था कि विद्यालय का नाम परिवर्तन करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर किया जाए। देवी अहिल्याबाई होल्कर जी भारतीय इतिहास की महान विभूति रही हैं, जिन्होंने अपने पराक्रम, त्याग, परोपकार और प्रशासनिक कुशलता से समाज में अमिट छाप छोड़ी। उनके नाम पर विद्यालय का नामकरण निश्चित छात्राओं और समाज को प्रेरणा देगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यूपी सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मेरे द्वारा दिए इस प्रस्ताव को स्वीकार कर इसे मूर्त रूप दिया गया। यह विद्यालय अब अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से प्रेरित होकर नारी शिक्षा और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारी सशक्तिकरण और शिक्षा के संकल्प को और मजबूती प्रदान करता है। यह निर्णय न केवल बिलासपुर और मुजफ्फरनगर के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। आने वाली पीढ़ियां देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई