मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर चयनित मुजफ्फरनगर के 15 युवाओं को इस वर्ष की आने वाली दिवाली हमेशा याद रहेगी। डीएम उमेश मिश्रा सोमवार को संपन्न होने वाले कार्यक्रम में इनको यादगार दिवाली गिफ्ट देने जा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया के बाद चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवा विभाग में कनिष्ठ सहायकों के पद पर मुजफ्फरनगर के 15 युवा चयनित हुए, इनको आयोग द्वारा जिला आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन नियुक्ति पत्र वितरण समारोह होने जा रहा है। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे, वर्चुअली सभी जिले इससे जुड़ेंगे और सभागार में डीएम उमेश मिश्रा इन 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद ये इसी नियुक्ति पत्र के आधार पर अपने आवंटित जनपद में नौकरी ज्वाइन कर पायेंगे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कनिष्ठ लिपिक के नौ पद जिले में रिक्त चल रहे थे, इन पदों पर भी दूसरे जिलों के नवचयनित अभ्यर्थियों को तैनाती दी गई है। अगले सप्ताह वो सभी यहां पर ज्वाइन करेंगे।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक






